फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पेट्रो मूल्य वृद्धि के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा

पेट्रो मूल्य वृद्धि के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा

Fri, 25 May 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
पेट्रो मूल्य वृद्धि के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा
आजमगढ़। डीजल और पेट्रोल के दामों में बेतहासा बढ़ोत्तरी के विरोध में समाजवादी पार्टी ने जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला कलेक्ट्रेट चौराहे पर फूंका। इस दौरान केंद्र सरकार और पेट्रोलियम मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यालय से सपाई नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचे। भाजपा सरकार और केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। प्रधानमंत्री विदेश यात्रा कर रहे हैं और जनता में डीजल-पेट्रोल के दामों की वृद्धि से हाहाकार मचा है। सरकार से डीजल-पेट्रोल में हुई बढ़ोत्तरी वापस लेने की मांग की। इस मौके पर हरिराम सिंह यादव, शोभनाथ यादव, हंसराज यादव, जयराम सिंह पटेल, शिवनरायन सिंह, एसके सत्येन, लालमनि राजभर, गुलाबचन्द चौहान, संतलाल विश्वकर्मा, गुलाब यादव, गुड्डी देवी, भानुमति सरोज, शिशुपाल सिंह उपस्थित थे। उधर, कांग्रेस पार्टी कार्यालय से जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया । इस दौरान नारेबाजी करते हुए कांग्रेसजन कलेक्ट्रेट कचहरी आकर राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। हवलदार सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगातार पेट्रोलियम पदार्थों का मूल्य गिर रहा है। इसके बावजूद केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी की वृद्धि कर अधिक मूल्य वसूल रही है। डीजल के दाम में वृद्धि होने के कारण महंगाई में वृद्धि हो रही है। आम जनता के ऊपर महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण घरेलू बजट बिगड़ता चला जा रहा है। कांग्रेसजनों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही एक्साइज ड्यूटी को नियंत्रित नहीं किया गया तो कांग्रेस एक बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस मौके त्रिभुवन दुबे, सुरेंद्र सिंह, मुन्नू यादव, ओंकार पांडेय, डा. सुधाकर राम, बनवारी राम, श्यामधारी राम, राम अवध यादव, डा. रमेश चंद्र शर्मा, सविता राय, राना खातून, इफ्तेखार अहमद, प्रमोद सिंह, जैगम अब्बास, प्रदीप यादव सहित अनेक कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed