फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नफीस के समर्थन में सड़क पर उतरेगी समाजवादी पार्टी : हवलदार

नफीस के समर्थन में सड़क पर उतरेगी समाजवादी पार्टी : हवलदार

Thu, 10 May 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
नफीस के समर्थन में सड़क पर उतरेगी समाजवादी पार्टी : हवलदार
आजमगढ़। जिन्ना पर बयान देने के बाद भाजपा और हिंदूवादी संगठनों का विरोध झेल रहे सपा विधायक नफीस अहमद के समर्थन में बुधवार को समाजवादी पार्टी उतर गई। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने प्रेसवार्ता कर विधायक पर ओछी टिप्पणी करने वालों को आगाह किया। इसके साथ ही विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पर सोशल मीडिया पर धमकी देने वालों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराने की बात कही।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उनके अनुसांगिक संगठन अराजकता फैलाने का काम कर रहे है। जिन्ना पर गोपालपुर के सपा विधायक नफीस अहमद को सोशल मीडिया पर गालियां देने के साथ ही जान से मारने तक की धमकी दी जा रही है। जिले में रोज कहीं न कहीं भाजपा के लोग विधायक का पुतला फूंक रहे है। उन्होंने कहा कि विधायक नफीस अहमद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे है। मीडिया से उनसे प्रश्र किया तो ही उन्होंने जिन्ना के मुद्दे पर कुछ बोला। लेकिन जो भी बोला वह कहीं से भी गलत नहीं है। देश को आजाद कराने में हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई सभी जाति और धर्म के लोगों की भूमिका रही है। देश की आजादी के पूर्व जिन्ना स्वतंत्रता सेनानी थे यह बात विधायक ने बोला, जो कहीं से गलत भी नहीं है। वे गलत तब होते जब वे आजादी के बाद के भारत में उन्हें स्वतंत्रता सेनानी कहते। एक संगठन द्वारा विधायक पर मुकदमा दर्ज कराए जाने की बात पर कहा कि यदि ऐसा होता है तो उन लोगों पर भी मुकदमा दर्ज होगा, जिन्होंने सोशल मीडिया पर विधायक को जान से मारने की धमकी दी है। समाजवादी पार्टी विधायक के साथ है और जरूरत पड़ी तो पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर आंदोलन भी करेंगे। इस अवसर पर विधायक डॉ. संग्राम यादव, कल्पनाथ पासवान, शिशुपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed