{"_id":"5af1e72a4f1c1b3a0b8b8d5a","slug":"41525802794-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा, सेवा, शांति का प्रतीक है रेडक्रास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा, सेवा, शांति का प्रतीक है रेडक्रास
Updated Tue, 08 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रेडक्रास सोसाइटी अंर्तराष्ट्रीय संगठन है। जो पीड़ित मानव की सेवा करने में सदैव तत्पर रहता है। रेडक्रास चिन्ह आशा, सेवा, शांति का प्रतीक और दया का द्योतक है। यह बातें रेडक्रास सोसाइटी के उपाध्यक्ष मुख्य चिकित्साधिकारी रवींद्र कुमार ने मंगलवार को आयोजित विश्व रेडक्रास दिवस पर रेडक्रास भवन में संबोधित करते हुए कहा।
उन्होंने कहा कि रेडक्रास सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम वास्तव में चरित्र निर्माण का कार्यक्रम है। जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, नैतिक मूल्यों के संरक्षण, पीड़ितों और असहायों की सहायता करने जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित होते है। रेडक्रास सोसाइटी मानव सेवा का विश्व का सबसे बड़ा गैर राजनैतिक सरकारी मंच है। जिसमें दुनियां के सैकड़ों देश सम्मिलित हो चुके है। कार्यक्रम का शुभारंभ रेडक्रास के जनक जीन हेनरी डयूनेंट के चित्र पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने माल्यर्पण कर किया। इस मौके पर रेडक्रास सोसाइटी के शासकीय सचिव डा.परवेज अख्तर, आवासीय सचिव दिवाकर तिवारी, उमेश सिंह, रिजवान अहमद, ध्रुुव मित्र शास्त्री, अफाक अहमद, अजय नरायन, डा.रवींद्र राय, वंशीधर पाठक सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।