फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अवैध पटाखा गोदाम में विस्फोट को अगलगी बनाने पर तुली पुलिस

अवैध पटाखा गोदाम में विस्फोट को अगलगी बनाने पर तुली पुलिस

Tue, 17 Apr 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
अवैध पटाखा गोदाम में विस्फोट को अगलगी बनाने पर तुली पुलिस
सरायमीर। थाना क्षेत्र के खानकाह गांव में सोमवार दोपहर तेज धमाके के दो लोगों की मौत और दो के गंभीर रूप से झुलसने के बाद राजन के मकान में आग लग गई। ग्रामीणों की माने तो धमाके के बाद धुएं में तीक्ष्ण दुर्गंध आ रही थी। सांस लेना दूभर हो गया था। पुलिस बूथ के पीछे अवैध रूप से पटाखा बनाने का कार्य आबादी के बीच चल रहा था और पुलिस इससे बेखबर थी। अब हादसे के बाद इसे पुलिस अगलगी की घटना बनाने पर तुली है। हालांकि पुलिस छोटे सिलेंडर से रिसाव के बाद आग लगने की बात कह रही है। लेकिन सिलेंडर सही सलामत है तो धमाका किस चीज से हुआ ये सवाल हर किसी के मन में उठ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मानें तो सरायमीर थाना क्षेत्र के खानकाह गांव निवासी राजन की सरायमीर पुलिस बूथ के पीछे काफी पुरानी पटाखे की दुकान है। यहां से शादी-ब्याह पर आतिशबाजी करने के लिए आर्डर लिया जाता है। लगन शुरू होने की वजह से राजन के पास कई लोगों का आर्डर था। इसे पूरा करने के लिए वह घर में अपनी तैयारी कर रहा था। गांववालों के मुताबिक राजन अपने घर में पटाखा बनाकर उन्हें तवे पर गर्म कर रहा था। इस दौरान आग लगने से विस्फोट हो गया। घटना के बाद मकान से उठने वाले सफेद धुएं से आसपास के लोगों का दम घुटने लगा। वहीं मकान में आग लग गई। इस दौरान राजन के अलावा उसकी मां मीरा देवी, भाई चंदन और चंदन की पत्नी सुधा झुलस गई। गांव के लोग आग पर काबू पाने के बाद इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान शाम को मीरा और राजन की मौत हो गई। चंदन और उसकी पत्नी का इलाज चल रहा। घटना के बाद से ही इनके मकान में ताला बंद है। पुलिस बाहर से ही पटाखा न बनने का दावा कर रही। उसका कहना है कि छोटे सिलेंडर में रिसाव से आग लगी। सिलेंडर एकदम ठीक है। आसपास के लोगों का कहना है कि यहां काफी दिनों से अवैध तरीके से पटाखा बनाया जा रहा था। पुलिस इस पूरे मामले को बचने के लिए अलग रूप दे रही है। उधर घटना के बाद नात रिश्तेदारों का मकान पर पहुंचे, लेकिन सभी लोग अस्पताल में हैं, इसलिए रिश्तेदारों का अस्पताल में जमावड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed