{"_id":"5ac123594f1c1b95618b4deb","slug":"41522606937-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल के भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल के भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के मद्देनजर हिन्दू संगठनों का प्रतिनिधिमंडल हरिवंश मिश्रा के नेतृत्व में रविवार को महिला चिकित्सालय पहुंचा। इस दौरान हंगामा करते हुए दस सूत्रीय मांग-पत्र प्रभारी चिकित्साधीक्षक सौंपकर व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने की मांग उठाई। चेतावनी दी कि सप्ताहभर में व्यवस्था सही नहीं हुई तो मामले से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा।
हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष एवं संयोजक हरिवंश मिश्र ने कहा कि महिला चिकित्सालय में गरीबों के साथ साथ चिकित्सकों के दुर्व्यवहार, जांच आदि के नाम पर धनउगाही, भ्रष्टाचार के मामला बढञते जा रहे हैं। वर्षों से बंद पड़े महिला चिकित्सालय के द्वितीय दक्षिण गेट को 24 घंटे के अंदर खोलने, ऊंचे दामों में कराई जा रही बाहरी जांचों पर रोक लगावे, आपरेशन के नाम पर धन उगाही पर रोक लगाने, प्रसूताओं के खाते में भेजी जाने वाली राशि में लिए जा रहे सुविधा शुल्क पर रोक लगाने, महिला चिकित्सालय के मुख्य गेट पर वाहन स्टैंड को तत्काल हटाकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने, दलालों के प्रवेश पर रोक लगाने, प्राइवेट प्रैक्टिस की जांच कराने, महिला चिकित्सालय के जनरल वार्डों सहित पूरे परिसर में सफाई-व्यवस्था दुरुस्त कराने, प्रत्येक सप्ताह दवा के स्टाक की जांच कराने की मांग रखी। ने कहा कि अगर सप्ताहभर के अंदर व्यवस्था ठीक नही हुई तो हम व्यापक पैमाने पर आंदेलन करेंगे। चिकित्सकों की कार्यशैली से मुख्यमंत्री को अवगत करायेंगे। इस अवसर पर कुसुमलता बौद्ध, किरण चौहान, पूजा, अनीता यादव, पूनम भारती, ममता भारती, रामसकल चौहान, उषाभारती, ममता चौहान, अरंविद राय, सौरभ गुप्ता, बबलू मद्धेशिया, अभिषेक गुप्ता, अतुल, रितेश मौर्या, मोनू, अजय मौर्य, उग्रसेन यादव, अंजनी राय, हलघर दुबे आदि मौजूद रहे।