फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   शौचालय निर्माण के प्रगति की होगी प्रतिदिन समीक्षा

शौचालय निर्माण के प्रगति की होगी प्रतिदिन समीक्षा

Mon, 26 Mar 2018 11:40 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
शौचालय निर्माण के प्रगति की होगी प्रतिदिन समीक्षा
आजमगढ़। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद में हो रहे शौचालय निर्माण को लेकर जिला प्रशासन काफी गंभीर हो गया है। सरकार की ओर से अक्टूबर 2018 तक पूरे देश को ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह को जनपद में चार ब्लाकों के ग्राम प्रधानों, एडीओ पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी के साथ प्रतिदिन समीक्षा बैठक कर प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा शौचालय निर्माण के लिए भेजे गए धन को लाभार्थियों के खाते में भेज दिया गया है। लेकिन आज भी जनपद के बहुत से गांव ऐसे हैं जहां या तो यह धन ग्राम निधि के खाते में पड़े हैं या तो लाभार्थी के खाते में। कई गांवों में लाभार्थियों द्वारा शौचालय के धन का उपयोग दूसरे कामों में कर लिया गया है। जिसे देखते हुए प्रशासन की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। सोमवार को जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह को बुलाकर शौचालय निर्माण के लिए शासन से मिले धन और उसके वितरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित कि वह प्रतिदिन चार ब्लाकों की समीक्षा कर शौचालय निर्माण के प्रगति की जानकारी लेकर उन्हें अवगत कराएं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बैठक में एडीओ पंचायत, ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी को मौजूदगी अनिवार्य होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed