फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   झाड़ू लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

झाड़ू लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

Sat, 17 Feb 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
झाड़ू लगाकर किया विरोध प्रदर्शन
आजमगढ़। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक एसोसिएशन के तत्वावधान में अंबेडकर पार्क में चल रहा धरना आठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान शिक्षा प्रेरकों ने झाडू़ लगाकर विरोध प्रदर्शन कर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

शिक्षा प्रेरकों ने अंबेडकर पार्क से झाड़ू लगाते हुए कलेक्ट्रेट चौराहा, नेहरुहाल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से होते धरना स्थल पर पहुंचे। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने कहा कि सरकार अगर हमारी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं करती है तो जैसे झाडू लगाकर हमने संकेत दिया वैसे ही चुनाव में वोट पर झाड़ू लगा देने का काम करेंगे। जिला महामंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार अगर हम लोगों की बहाली शीघ्र नहीं की जाती है तो यह आंदोलन प्रदेश व्यापी किया जाएगा। धरने में ब्लाक अध्यक्ष अजीत यादव, सिकंदर कन्नौजिया, इंद्रेश कुमार, अर्जुन, जितेंद्र, संजय पाठक, प्रदीप राय, अनीता, पुष्पा, राना, पूनम,अमित, मनोज सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed