फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कर्म के बल पर मनुष्य बनता है महान

कर्म के बल पर मनुष्य बनता है महान

Sat, 17 Feb 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
कर्म के बल पर मनुष्य बनता है महान
सगड़ी। तहसील के शिव मंदिर नत्थूपुर छतरपुर खुशहाल में चल रहे 11 दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ में शुक्रवार को अशोकानंद महाराज ने कहा कि मनुष्य जैसा कर्म करता है, वैसा उसको फल मिलता है। इसलिए कहा जाता है कि अच्छा से अच्छा कर्म करो कर्म के बल पर ही मनुष्य महान बनता है और उस की चर्चाएं होती हैं। बुरा कर्म का बुरा फल होता है अच्छे कर्म का अच्छा फल होता है। असहाय एवं दुखियों की सेवा हमेशा करते रहना चाहिए इससे बड़ा कोई पुण्य काम हो ही नहीं सकता। वहीं, यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। परिक्रमा के दौरान देवी देवताओं के लग रहे जय जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी बाबा रामकरन दास, उमेश, निरंजन, जगदीश, विशाल, प्रमोद यादव सहित कई गावों के भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद थे।
विज्ञापन


छह माह बाद भी भुगतान नहीं की गई तय धनराशि
अतरौलिया। केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री वाई फाई चौपाल योजना को कागजों पर बहुत वाहवाही मिल रही है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। योजना के तहत कार्य आजमगढ़ के सात ब्लाकों मे चल रहा है। इसमें अतरौलिया भी है। इसका टेंडर सीएससी कंपनी ने लिया है। हर ग्राम पंचायत में एक आदमी रखा जा रहा है, सीएससी ने उन लोगों को 1500 रुपये मासिक देने की बात कही थी। छह माह हो गए वाई फाई लगे, लेकिन एक पैसा भी उन लोगों को नहीं मिला और न ही कभी इंटरनेट ही चला। सीएससी के कर्मचारियों की एक मीटिंग अतरौलिया ब्लाक के एक निजी स्कूल में रखी गई। सीएससी के अधिकारियों ने बताया कि 11800 रुपये आप लोगों को कंपनी को रजिस्ट्रेशन के लिए देना होगा। ये बात 59 ग्राम पंचायतों के वीएलई ने सुनी तो मीटिंग मे हंगामा करने लगे। उन्होने बताया कि कंपनी हमसे छह माह से रखवाली का काम करा रही है। आज तक एक पैसा नहीं दिया ऊपर से 11800 रुपये और मांगे जा रहे हैं। कर्मचारियों ने अतिरिक्त पैसा देने से इंकार करते हुए छह माह किए गए काम के पैसे की मांग की। सीएससी के स्टेट हेड अजय कुमार चौबे ने कहा कि इसके संबंध में हम उच्च अधिकारियों से बात करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed