फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आज से पुलिस के अभियान में आई तेजी

आज से पुलिस के अभियान में आई तेजी

Fri, 16 Feb 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
आज से पुलिस के अभियान में आई तेजी
आजमगढ़। महाशिवरात्रि का त्यौहार संपन्न कराने के बाद पुलिस शुक्रवार से बगैर हेलमेट लगाए और तीन सवारी बैठाकर चलने वालों के विरुद्ध सख्त अभियान छेड़ने की तैयारी है। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को इसका कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है। उधर तमाम संगठन के लोग भी इसके लिए लोगों को जागरूक करने के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं। जिले की ज्यादातर सड़कों की दशा खराब होने की वजह से ट्रैफिक विभाग के पास मौजूद गति मापक यंत्र का अभी कोई प्रयास नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

बगैर हेलमेट बाइक चलाने वालों और बाइक पर तीन लोगों को बैठाकर चलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए सरकार ने अभियान चलाने का निर्देश दिया है। जिले में यह अभियान 12 फरवरी से छेड़ा गया है। लेकिन महाशिवरात्रि को सकुशल संपन्न कराने में विभाग लगा था। अब शुक्रवार से बगैर हेलमेट लगाए ही बाइक चलाने वाले, तीन लोगों को बैठाकर चलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिया है। उधर मामला आमजन से जुड़ा होने की वजह से यातायात नियमों के अनुपालन के लिए सामाजिक संगठनों के लोग भी रणनीति तैयार कर रहे हैं। वाहनों की गति नापने के लिए ट्रैफिक विभाग के पास गति मापक यंत्र तो मौजूद है। लेकिन जिले की ज्यादातर सड़कों की दशा खराब होने की वजह से वाहनों की गति वैसे ही धीमी रहती है। ऐसे में अभी तक इस यंत्र की कोई उपयोगिता नहीं है। तेज गति से वाहन चलाने वालों को उनके वाहन का पीछा करके कार्रवाई की जाती है। हेलमेट पहनने के लिए लोगों को जागरुक करने के लिए पेट्रोल पंपों पर पहले तो यह बोर्ड लगा था कि हेलमेट नहीं, तो पेट्रोल नहीं। लेकिन बाद में यह मामला ठंडा पड़ गया। यदि पुलिस इस मामले में तेजी लाती है तो पेट्रोल पंप एसोसिएशन के लोग भी उस पर अमल करना शुरू कर देंगे। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुदर्शन दास अग्रवाल ने बताया कि सरकार के निर्देश पर पेट्रोल पंप के लोग बगैर हेलमेट वालों को तेल देना बंद कर दिए थे। ऐसे में एक ही हेलमेट के जरिए कई लोग आते और बारी-बारी से पेट्रोल भराकर ले जाने लगे। पुलिस भी सुस्त हो गई। जिसके चलते मामला ठंडा पड़ गया।
विज्ञापन

00000
त्योहार होने की वजह से बगैर हेलमेट और तीन लोगों को बैठाकर चलने वालों के विरुद्ध छेड़ा गया अभियान जरुर थोड़ा धीमा हो गया था, लेकिन शुक्रवार से सभी थानाध्यक्षों को अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी सिटी


बगैर हेलमेट वाले 25 लोगों चालान
फरिहां। निजामाबाद थाने की पुलिस गुरुवार को फरिहां बाजार में अभियान चलाकर बगैर हेलमेट लगाए बाइक चलाने वालों और बाइक पर तीन लोगों को बैठाकर चलने वालों की सघन तलाशी ली। इस दौरान 25 वाहन चालकों का चालान किया ग ा। जबकि अन्य को चेतावनी देकर छोड़ दी गई। चौकी प्रभारी अयोध्या तिवारी के नेतृत्व में करीब दो घंटे तक चले इस अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। ज्यादातर वाहन चालक रास्ता बदलकर आते-जाते दिखाई दिए। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed