फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कई प्रधानाध्यापकों और लिपिकों पर गिर सकती है गाज

कई प्रधानाध्यापकों और लिपिकों पर गिर सकती है गाज

Sun, 04 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
कई प्रधानाध्यापकों और लिपिकों पर गिर सकती है गाज
अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल स्कूलों में नियम विरुद्ध तरीके से नियुक्त प्रधानाध्यापकों और लिपिकों पर कार्रवाई की तैयारी है। जांच प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। इससे ऐसे लिपिकों और प्रधानाध्यापकों में खलबली है।
विज्ञापन

अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में वर्ष 2014 के बाद प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक और लिपिकों के 106 पदों पर नियुक्ति हुई थी। प्रधानाध्यापक पद पर 17, सहायक अध्यापक पद पर 74 और लिपिक पद पर 17 लोगों की नियुक्त की गई थी। इन नियुक्ति के लिए बेसिक शिक्षा विभाग और मैनेजमेंट के बीच जमकर खेल हुआ। नियमों को ताक पर रख कर कई नियुक्तियां कर दी गई। दिसंबर 2017 के अंत में जिलाधिकारी और कमिश्नर के यहां शिकायत की गई कि बेसिक शिक्षा विभाग के तत्कालीन पटल सहायक राम बचन यादव की ओर से रुपये लेकर लिपिकों की नियुक्तियां की गईं हैं, जबकि शासन से उस दौरान लिपिकों की नियुक्ति पर रोक थी। तब जिलाधिकारी ने राम बचन यादव को शिकायत प्रकोष्ठ से अटैच करते हुए मामले में जांच के लिए सीडीओ अभिषेक सिंह, बीएसए डॉ. वीके शर्मा और अपर सांख्यकी अधिकारी सुनील की तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी। कमेटी ने मामले की जांच शुरू की प्रधानाध्यापकों और लिपिकों की नियुक्ति में काफी अनियमितता मिलने लगी। इसके बाद कमेटी की ओर से सभी पदों की जांच शुरू कर दी गई। तीन सदस्यीय कमेटी की जांच अब अंतिम दौर में है। इसमें कई का बाहर होना तय है।
विज्ञापन

0000000000000
अशासकीय सहायता प्राप्त जूहा स्कूलों में लिपिकों और प्रधानाध्यापकों की जांच अंतिम दौर में है। जल्द ही मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। कई लोगों की नियुक्तियों में मानकों और नियमों की अनदेखी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. वीके शर्मा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed