{"_id":"5a4d1ea74f1c1b0b788b6439","slug":"41515003559-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने जुलूस निकाल की विश्वविद्याल की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने जुलूस निकाल की विश्वविद्याल की मांग
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। आजमगढ़ में आवासीय विश्वविद्यालय की मांग तेज होती जा रही है। बुधवार को विश्वविद्यालय अभियान के नेतृत्व में छात्रों ने बैनर के साथ नगर का भ्रमण करते जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
बैनर लिए छात्र जन-जन की यही पुकार विश्वविद्यालय अब की बार, वी वांट यूनिर्वसिटी के नारों से नगर गूंज रहा था। जुलूस का नेतृत्व कर रहे डीएवी छात्रसंघ के महामंत्री शशि कुमार, तरुण यादव ने कहा कि निर्धन छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बाहर नहीं जा सकते है। जिसके कारण उनकी प्रतिभाएं दम तोड़ रही है। छात्र-छात्राओं ने प्रदेश सरकार से आजमगढ़ में विश्वविद्यालय स्थापना किए जाने की मांग की। अभियान के संयोजक डा. सुजीत श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद वासियों को योगी सरकार से उम्मीद है कि वह जनपद में विश्वविद्यालय की बहुप्रतिक्षित मांग को अवश्य पूरा करेंगे। अंत में विश्वविद्यालय स्थापना का मांग पत्र भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय को सौपा गया और उनसे उम्मीद जताई गई कि मुख्यमंत्री को आजमगढ़ के लोगों की भावनाओं से अवश्य अवगत कराएगें। जुलूस में डीएवी पीजी कालेज, शिब्ली नेशनल महाविद्यालय, चंडेश्वर महाविद्यालय के छात्र-छात्रा भारी संख्या में शामिल रहे। इसमें अमित कुमार सिंह, राजेश यादव, दुर्गेश यादव, महेंद्र यादव, मुकेश गोंड, विनीत सिंह, श्रीकृष्ण, सुजीत चौबे, अजय यादव सहित अनेक छात्रनेता शामिल रहे।