{"_id":"5a49284b4f1c1bfc0f8b6de8","slug":"41514743883-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध किया
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर के खुरासो स्थित रामबचन यादव महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन रविवार को हुआ। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने सरस्वती वन्दना से किया। मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री एवं पिछड़ा आयोग अध्यक्ष रामआसरे वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में भाग लेने से बच्चो में देश भक्ति और अनुशासित होकर कार्य करने की सीख मिलती है। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर प्राचार्य सुरेश चन्द्र मिश्रा, चन्द्रकेश प्रजापति, संतोष विश्वकर्मा, डॉ. कनीज फातमा, नैयर रजा, लम्बरदार राय, योगेश उपाध्याय, राजेश, अनीता, विनीत थे।
विज्ञापन