फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नवनिर्मित अभिलेखागार का हुआ उद्घाटन

नवनिर्मित अभिलेखागार का हुआ उद्घाटन

Thu, 28 Dec 2017 11:57 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
नवनिर्मित अभिलेखागार का हुआ उद्घाटन
सठियांव। विकास खंड स्थित नवनिर्मित अभिलेखागार भवन का गुरुवार को बसपा नेता पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। जनपद में अब तक का यह सबसे बड़ा और कई सुविधाओं से लैस रिकार्ड रूम है। चतुर्थ वित्त राज आयोग से तैयार अभिलेखागार की कुल लागत 13 लाख 83 हजार रुपए है। जिसमें छह एडीओ सहित छह बाबूओं को रिकार्ड रखने की अलग-अलग और आधुनिक व्यवस्था है। उदघाटन अवसर पर क्षेत्र पंचायत की बैठक का एजेंडा गांव में घुमाया गया था। जिस पर सफाई दी गई कि खंड विकास अधिकारी के न होने से बैठक कैंसिल कर दी गई। जिसको लेकर सदस्यों में काफी रोष दिखा। इस अवसर पर कौशल कुमार सिंह, लालचंद यादव प्रधान, सुरेश यादव, मुख्य लेखाकार अब्बासी, ज्ञान चंद राम, राजेश बाबू, जेई अमरनाथ चौरसिया आदि उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed