{"_id":"5a3bf4a84f1c1b8b688b9eef","slug":"41513878696-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के लिए छात्रों ने फूंका प्रबंधक और प्राचार्य का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के लिए छात्रों ने फूंका प्रबंधक और प्राचार्य का पुतला
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर गुरुवार को श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय महाविद्यालय के छात्रों ने हिंदू युवा वाहिनी लालगंज के अध्यक्ष अशोक प्रजापति के नेतृत्व में प्रबंधक और प्राचार्य का पुतला फूंका। इसके बाद छात्रों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए चुनाव कराने की मांग की।
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि हमारे यहां छात्रसंघ नहीं है इसलिए चुनाव नहीं कराया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालय के 1000 से अधिक बच्चों ने प्राचार्य को लिखित दे दिया है कि कॉलेज के हित को देखते हुए हम चुनाव कराना नहीं चाहते हैं। इस अवसर पर शैलेश यादव, दीपक तिवारी, शशिकांत यादव, विकास सोनकर, आदेश कुमार गौतम, धनंजय तिवारी, अभिषेक पाल, मुकेश, रोहित, संजय तिवारी, सौरभ यादव, अनिल चौहान आदि उपस्थित थे।