फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   डीएम ने किया नामांक और प्रशिक्षण का निरीक्षण

डीएम ने किया नामांक और प्रशिक्षण का निरीक्षण

Mon, 06 Nov 2017 11:42 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने किया नामांक और प्रशिक्षण का निरीक्षण
आजमगढ़। निकाय चुनाव को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त संपन्न कराने के लिए डीएवी इंटर कालेज में पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी प्रथम को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम पाली में 473 और दूसरे में 473 मतदान कामिकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतदान कार्मिकों को मतपेटिका की तैयारी, मतलेख पत्र, मतदान सामग्री, अमिट स्याही, चैलेंज वोट, टेंडर वोट, दृष्टिबाधितों को सहायक उपलब्ध कराने, प्रपत्रों को सील करने के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने इसके बाद कलक्ट्रेट में बनाए गए नामांकन कक्षों का निरीक्षण कर स्थिति का जाया लिया। इस मौके पर पीडी दुर्गादत्त शुक्ल, डीडीओ विजय कुमार चौधरी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed