{"_id":"59dd1a454f1c1b9f678b50a2","slug":"41507662405-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय उच्च शिक्षा निदेशक ने लिया महाविद्यालय का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय उच्च शिक्षा निदेशक ने लिया महाविद्यालय का जायजा
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा निदेशक वाराणसी डा. केके तिवारी ने मंगलवार को समदी स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कॉलेज की छात्राओं ने निदेशक को आठ सूत्रीय मांगों का पत्रक सौंपा।
विगत दिनों महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा अहरौला कप्तानगंज मार्ग को तीन घंटे जाम कर दिया गया था और समस्या को जल्द हल करने का अल्टीमेटम दिया था। शासन ने इस बात को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा निदेशक वाराणसी को जांच के लिए महाविद्यालय भेजा। महाविद्यालय पहुंचे निदेशक ने छात्राओं की समस्या सुनीं। छात्राओं ने आठ सूत्रीय मांगों का मांग पत्रक उन्हें सौंपा। जिसमें शिक्षकों की नियुक्ति, लाइब्रेरी, पेयजल, वाई फाई, कंप्यूटर, सुरक्षा, साइकिल स्टैंड, आधुनिक प्रयोगशाला के साथ लैब सहायक आदि की मांग की। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे समस्या के निस्तारण के लिए उच्च शिक्षा निदेशक इलाहाबाद और अपर मुख्य सचिव उच्चशिक्षा को पत्र कल ही प्रेषित कर देंगे। उन्होंने दीपावली तक समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मुहिम में लगी है और यहां की समस्या को अखबारों के माध्यम से मुख्यमंत्री जी ने संज्ञान भी लिया है। इसके बाद उन्होंने कालेज स्टॉफ के साथ बैठक की। उन्होंने लाइब्रेरी के लिए व्यक्तिगत तौर पर लगभग 200 पुस्तक महाविद्यालय को दी। इस मौके पर एसडीएम बूढ़नपुर इंद्रभान तिवारी, नायब तहसीलदार विराग पांडेय, प्राचार्य डा. अजय मिश्रा, महेश, संतोष कुमार, ज्योतिकुमारी आदि उपस्थित थे।