फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   41 candidates for 18 posts

18 पदों के लिए 41 प्रत्याशी मैदान में

Sat, 06 Feb 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 06 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
41 candidates for 18 posts
शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए नामांकन के बाद शनिवार को नाम वापसी का कार्य हुआ। सात ब्लॉकों में कुल आठ उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया। अब 18 ब्लॉक प्रमुख पद के लिए 41 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

मालटारी संवाददाता के अनुसार अजमतगढ़ ब्लॉक प्रमुख के नामांकन में कुल चार लोगों ने नामांकन किया था।



इसमें अभिषेक सिंह और राणा प्रताप राय ने नामांकन वापस ले लिया। अब वंदना सिंह पत्नी ध्रुव सिंह और चंद्रकला मिश्र पत्नी स्व. नगीना मिश्र के बीच सीधी लड़ाई है। मेंहनाजपुर संवाददाता के अनुसार तरवां ब्लॉक प्रमुख पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया था, जिसमें से गिरिजा देवी पत्नी राजेश ने नामांकन वापस ले लिया।
विज्ञापन



अब मैदान में इंदू यादव पत्नी अरविंद और आभा यादव पत्नी रमेश हैं। मेंहनगर संवाददाता के अनुसार वर्तमान प्रमुख डा. कैलाश यादव और उनकी पत्नी कुमकुम यादव ने नामांकन किया था। इसमें से कुमकुम यादव ने नामांकन वापस ले लिया। फूलपुर ब्लॉक में चार ने नामांकन किया था। इसमें से विरेंद्र यादव ने नामांकन वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब अर्चना पत्नी विरेंद्र यादव, जीशान अहमद, सुरेंद्र कुमार के बीच मुकाबला है। ठेकमा संवाददाता के अनुसार ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए जड़ावती पत्नी विजय, भूपेंद्र सिंह और शगुफ्ता पत्नी असरफ जहां ने नामांकन किया था। जड़ावती ने नामांकन वापस ले लिया।


लालगंज संवाददाता के अनुसार प्रमुख पद के लिए तीन कुसुम सिंह पत्नी कुंवर बहादुर सिंह, गायत्री देवी पत्नी जीयालाल और आकांक्षा पत्नी उद्धव सिंह ने नामांकन किया था। कुसुम ने नामांकन वापस ले लिया। अब दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है।



निजामाबाद संवाददाता के अनुसार मिर्जापुर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए कुल चार लोगों सुफियान, बलवंत यादव, आलम और विमला पत्नी सुभाष चंद ने नामांकन किया था। शनिवार को सुफियान ने नामांकन वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed