फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   406 found newly infected, five died in medical college

406 मिले नए संक्रमित, मेडिकल कालेज में पांच की मौत

Fri, 30 Apr 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
406 found newly infected, five died in medical college
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण पर अभी लगाम नहीं लगता नजर आ रहा है। शुक्रवार को जिले में 406 नए पॉजिटिव मरीज मिले तो वहीं राजकीय मेडिकल कालेज में पांच की कोरोना से मौत हुई। कोरोना पर लगाम की सारी कवायद फिलहाल फेल ही नजर आ रही है। इसके पीछे कारण चाहे जो हो लेकिन गाइड लाइन का अनुपालन न होना मुख्य कारण बताया जा रहा है। सीएमओ डॉ एके मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कुल 406 नए संक्रमित मिले। इन संक्रमितों के मिलने के बाद जिले में एक्टिव केस 3744 हो गई है। वहीं अब तक कुल मिले पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 12649 पर पहुंच गई है। संक्रमण पर लगाम नहीं लग रहा है। इसके पीछे कारण गाइड लाइनों का अनुपालन न होना है। आज भी बाजारों में सामान्य दिनों की भांति भीड़ उमड़ रही है तो वहीं लोग बिना काम के सड़कों पर चक्रमण कर रहे है। बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी भी जारी है। मेडिकल कालेज के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को मौत के आकड़े पर कुछ ब्रेक लगता नजर आया। बीते चौबीस घंटे में मेडिकल कालेज में कुल पांच की मौत हुई, जिसमें तीन आजमगढ़ व दो गैर जनपद के गंभीर मरीज शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed