फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   40 hectare crop devastated by floods, farmers plead

बाढ़ से तबाह हुई 40 हेक्टेयर की फसल, किसान सकते में

Sun, 23 Aug 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
40 hectare crop devastated by floods, farmers plead
सगड़ी तहसील के हांसेपुर में बाढ़ के पानी से डूबे खेत। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। तहसील सगड़ी के गड़ेरुआ ग्राम सभा के राजस्व गांव हांसपुर बाढ़ की विभीषिका से त्रस्त है। 42 हेक्टेयर रकबे के इस गांव में लगभग 40 हेक्टेयर भूमि कृषि योग्य है। इसमें 90 फ़ीसदी भूमि पर धान और शेष भूमि पर गन्ने के साथ ही अन्य फसलों की खेती किसानों ने की थी। खेतों में 4 से 5 फीट पानी जमा होने से फसल तबाह हो गई है।
विज्ञापन

गांव के किसानों को आशा थी कि बाढ़ का पानी हटने के बाद संभवत खाने भर के लिए धान की उपज हो जाएगी। घाघरा नदी के उफान, शारदा नहर के गड़ेरुआ स्केप का पानी बढ़ने और लगातार बारिश से छोटी सरयू नदी के भी उफान पर आने के कारण किसानों के हाथ अभी तक निराशा ही हाथ लगी है। अब किसानों को अपने परिवार का पेट पालने की भी चिंता सताने लगी है। कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन में बाहरी प्रदेशों से घर आए मजदूरों को विश्वास था कि खेती और गांव में मनरेगा से कुछ काम मिलने से जीवन का निर्वहन हो जाएगा। लेकिन गांव में खेती योग्य भूमि के पानी में समाने के कारण उनकी भी उम्मीद टूट गई है। गांव की आबादी लगभग 1000 है। इसमें लगभग 125 के आसपास परिवार रहते है। ग्राम प्रधान कालिंदी मिश्रा ने बताया कि बाढ़ और बारिश के कारण गरीब मजदूर और खेतिहर किसानों की स्थिति दयनीय हो गई है। क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक ने भी तहसील के आला अधिकारियों को स्थिति से अवगत करा दिया है। साथ ही अनुमन्य सहाय शासकीय सहायता बाढ़ पीड़ितों को प्रदान करने की का अनुरोध किया है। गांव के श्रीकांत दुबे, बृजेश दुबे, गुलाब दुबे, अमरनाथ दुबे, कपिल देव दुबे, राम नयन दुबे, संजय, सुधाकर, कमला, जय नारायण, प्रदीप, राधेश्याम आदि ने सरकार से सहायता प्रदान करने की मांग की है।

सगड़ी तहसील के हांसेपुर के ग्रामीण बाढ़ की परेशानी बताते हुए।

सगड़ी तहसील के हांसेपुर के ग्रामीण बाढ़ की परेशानी बताते हुए।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed