{"_id":"5d5ed6c38ebc3e6c36441248","slug":"4-13-crore-to-be-developed-in-azamgarh-and-2-94-crore-in-mubarakpur-azamgarh-news-vns4796075121","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में 4.13 और मुबारकपुर में 2.94 करोड़ से होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में 4.13 और मुबारकपुर में 2.94 करोड़ से होगा विकास
विज्ञापन
आजमगढ़। 14वें वित्त एवं राज्य वित्त से मिली धनराशि के सापेक्ष आजमगढ़ पालिका ने 4.13 करोड़ और मुबारकपुर पालिका ने 2.94 करोड़ से विकास कार्यों का प्रस्ताव जिलाधिकारी के सामने रखा है। जिलाधिकारी ने इसके साथ ही पालिकाओं से पिछले दो साल में कराए गए कार्यों का ब्यौरा तलब किया है। आजमगढ़ में एसडीएम सदर और मुबारकपुर में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय कार्ययोजना में शामिल कार्यों की जांच करेंगे। देखा जाएगा कि नये प्रस्ताव में शामिल कार्य, कराए जा चुके कार्य में तो शामिल नहीं है। इसके बाद इसे मंजूरी मिलेगी।
14वें वित्त के तहत जुलाई माह में नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए धनराशि जारी की गई थी। इसमें आजमगढ़ और मुबारकपुर पालिका को दो-दो करोड़ से ज्यादा की धनराशि शासन से मिली थी। दोनों पालिकाओं की ओर से बुधवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस धनराशि के सापेक्ष कराए जाने वाले कार्यों का प्रस्ताव पेश किया गया। आजमगढ़ नगर पालिका की ओर से कुल 4.13 करोड़ से 70 कार्यों का प्रस्ताव रखा गया। वहीं मुबारकपुर पालिका की ओर से 2.94 करोड़ से 26 कार्यों का प्रस्ताव रखा गया। इसमें इंटरलाकिंग, आरसीसी, नाली, प्रकाश और आवश्यक सामानों की खरीद संबंधी कार्य शामिल थे।
जिलाधिकारी एनपी सिंह ने पालिकाओं से पिछले दो वर्षों के दौरान 14वें और राज्य वित्ता के अलावा अन्य स्रोतों से कराए गए कार्यो का ब्यौरा भी तलब किया गया था। उन्होंने नये प्रस्ताव में शामिल कार्यों की जांच के लिए अधिकारियों की तैनाती कर दी। इसमें एसडीएम सदर आजमगढ़ और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय मुबारकपुर के कार्यों की जांच करेंगे। इसकी जांच की जाएगी कि नये प्रस्ताव में शामिल कार्य पर पहले से कार्य तो नहीं हुआ है। प्रभारी अधिकारी नगरीय निकाय एवं एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद कार्ययोजना को मंजूरी दी जाएगी।