फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   38 thousand rupees and mobiles were looted from finance company agents in broad daylight

Azamgarh News: दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी के एजेंटों से 38 हजार और मोबाइल लूटे

Wed, 20 Aug 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
38 thousand rupees and mobiles were looted from finance company agents in broad daylight
देवगांव। कोतवाली क्षेत्र के डोमनपुर गांव के पास मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की। बाइक सवार तीन लुटेरों ने एक फाइनेंस कंपनी के दो रिकवरी एजेंटों से 38 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल और एक टैबलेट लूटकर लिया और भाग निकले। उक्त मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी है। मिर्जापुर जनपद के सिटी कोतवाली क्षेत्र के घुरौपट्टी निवासी शुभम कुमार कौशल और तरवां थाना क्षेत्र के सरकी गांव निवासी अमरेंद्र प्रताप सिंह एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। वह इन दिनों जौनपुर जनपद के केराकत में रह रहे हैं। दोनों जौनपुर से वसूली कर देवगांव जा रहे थे कि डोमनपुर के समीप बदमाशों ने उनका बैग लूट लिया। पीड़ितों ने घटना की जानकारी पुलिस के डायल-112 पर कॉल कर के दिया। डायल 112 के साथ ही मौके पर देवगांव कोतवाल विमल प्रकाश राय और लालगंज सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। कोतवाल विमल प्रकाश राय ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर प्राप्त हो गई है। मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed