फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   3717202 voters after disposal of voter list objections

मतदाता सूची की आपत्तियों के निस्तारण के बाद हो गए 3717202 मतदाता

Sat, 23 Jan 2021 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
3717202 voters after disposal of voter list objections
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पूर्व में कराए गए मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद आई आपत्तियों के निस्तारण के बाद शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। जिले के पंचायत चुनाव में अब मतदाताओं की कुल संख्या 37 लाख 17 हजार 202 हो गई है। जबकि आपत्तियों के निस्तारण के दौरान कुल एक लाख 40 हजार 589 मतदाताओं के नाम बाहर किए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना के दौरान घोषित लाकडाउन के कारण पंचायत चुनाव की तैयारियां काफी पीछे हो गई लेकिन अब इसमें तेजी आ चुकी है। शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा अनंतिम मतदाता सूची पर आई आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। इस सूची में अगर देखें तो पंचायत चुनाव में मतदाताओं की कुल संख्या 37 लाख 17 हजार 202 हो गई है। आपत्तियों के निस्तारण के दौरान कुल 72757 नाम मतदाता सूची में बढ़ाए गए हैं। जबकि एक लाख 40 हजार 589 मतदाताओं के नाम को मतदाता सूची से बाहर किया गया है। अगर ब्लाकवार घटे मतदाताओं की संख्या पर गौर करें तो सबसे ज्यादा मतदाता 13235 अजमतगढ़ विकास खंड में और सबसे कम 3062 मतदाता पल्हना विकास खंड में हटाए गए हैं। वहीं बढ़े मतदाताओं की स्थिति पर गौर करें तो सबसे ज्यादा 4807 मतदाता हरैया विकास खंड और सबसे कम 207 मतदाता कोयलसा विकास खंड में बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

ब्लाकवार घटे और बढ़े मतदाता
ब्लाक बढ़े घटे
रानी की सराय 3500 6702
तहबरपुर 2337 3229
मिर्जापुर 3048 9184
मुहम्मदपुर 2691 9396
पल्हनी 4400 4175
लालगंज 4769 4002
ठेकमा 4150 8471
तरवां 3655 4262
मेंहनगर 3646 6058
जहानागंज 3728 6879
सठियांव 3595 6620
बिलरियागंज 3483 8177
अजमतगढ़ 3221 13235
महराजगंज 2684 8252
हरैया 4807 5559
फूलपुर 3962 4425
पवई 4030 6675
मार्टीनगंज 2908 3934
कोयलसा 207 7548
अतरौलिया 2640 7305
अहरौला 2205 3439
पल्हना 3091 3062
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed