फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   36 thousand 350 consumers will get free cylinders in the first phase

Azamgarh News: पहले चरण में 36 हजार 350 उपभोक्ता पाएंगे मुफ्त सिलेंडर

Wed, 08 Nov 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
36 thousand 350 consumers will get free cylinders in the first phase
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के एक लाख 67 हजार लाभार्थियों में दीपावली से पूर्व सिर्फ 36 हजार 350 को ही मुफ्त सिलेंडर का लाभ मिलेगा। नवंबर और दिसंबर में इन्हें योजना से आच्छादित किया जाएगा। आधार प्रमाणीकरण एवं बैंकों से खाता लिंक न होने पर करीब एक लाख 31 हजार लाभार्थी पहले चरण में लाभ नहीं पा सकेंगे। जनवरी से लेकर मार्च तक दूसरे चरण में उनको मुफ्त सिलेंडर मिलेगा।
विज्ञापन

समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की रसाेई को धुंआ मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री उज्जवला योजना शुरू किया है। करीब पांच से छह साल पूर्व शुरू योजना में अब तक जिले में 1,67,995 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को लाभ मिल रहा है। विधानसभा चुनाव में प्रदेश सरकार की ओर से होली और दीपावली पर मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया था। होली में योजना का लाभ मिला अब दीपावली में लाभार्थियों को संतृप्त करने की कवायद शुरू हाे गई है। प्रमुख सचिव का पत्र आने के बाद पूर्ति विभाग जरूरी प्रक्रिया पूर्ण करने वाले लाभार्थियों की सूची फाइनल करने में जुट गया है। जिला पूर्ति अधिकारी सीमा सिंह ने बताया कि 36 हजार 350 उपभोक्ताओं का आधार लिंक एवं प्रमाणीकरण पूर्ण हो चुका है। जिन्हें दीपावली से पूर्व नि:शुल्क सिलेंडर का लाभ मिल जाएगा। कहा कि एजेंसियों पर सिलेंडर की पूरी कीमत अदा करनी होगी। उसके बाद कंपनियां उनके खाते में सब्सिडी की रकम भेजेंगी। उन्होंने बताया कि कागजात सही कराने के बाद जनवरी से मार्च तक दूसरे चरण में शेष लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed