फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   36 new patients found, the figure reached beyond six hundred.

डायरिया के 36 नए मरीज, आंकड़ा पहुंचा छह सौ के पार

Sun, 03 Oct 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
36 new patients found, the figure reached beyond six hundred.
अमिलो। मुबारकपुर कस्बे में डायरिया पर लगाम नहीं लग पा रही है। रविवार को भी सीएचसी पर 36 नए मरीज पहुंचे जबकि 40 से ज्यादा रोगी निजी चिकित्सकों के यहां इलाज करा रहे हैं। रविवार की शाम छह बजे तक डायरिया पीड़ितों की संख्या छह सौ के पार पहुंच गई। नगर पालिका के पेयजल की आपूर्ति बंद करने के बाद स्थिति संभलने लगी थी लेकिन उस पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन

मुबारकपुर के कटरा बलुआ व सरैया से बीते सोमवार से डायरिया के फैलने की शुरूआत हुई थी। मंगलवार की शाम तक तो इतने मरीज सीएचसी पहुंच गए है कि वहां की सारी व्यवस्था ही ध्वस्त हो गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला और मरीजों को ताबड़ तोड़ मेडिकल कालेज व जिला अस्पताल रेफर करने की कवायद की गई। इसके साथ ही सीएचसी के मैदान में टेंट हाऊस से बेड मंगा कर इलाज की कवायद शुरू करा दिया गया। डायरिया फैले एक सप्ताह होने को है लेकिन अब तक नए मरीज मिलने पर ब्रेक नहीं लग सका है। रविवार को भी 36 नए मरीज सीएचसी पर पहुंचे थे। इसके साथ ही दर्जन भर मरीज प्राइवेट अस्पतालों पर भी पहुंच कर अपना इलाज कराया। सीएचसी के आकड़ो पर ही गौर करे तो अब तक 556 डायरिया पीड़ित मिल चुके है। जिसमें 22 का अभी सीएचसी पर इलाज चल रहा है। इसके अलावा 138 मरीजों का मेडिकल कालेज, 99 का जिला अस्पताल, तीन का जिला महिला अस्पताल व 29 का 100 शैय्या अतरौलिया पर इलाज चल रहा है। सीएचसी अधीक्षक मनोज राव ने बताया कि अब तक 230 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर घर जा चुके है। डायरिया कुछ नियंत्रित तो हुआ है लेकिन अभी पूरी तरह से नियंत्रित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed