फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   3518 migrants arrived Azamgarh by train and 3366 workers by bus

तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 3518 तो बस से आए 3366 श्रमिक

Fri, 22 May 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
3518 migrants arrived Azamgarh by train and 3366 workers by bus
सरायमीर रेलवे स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल से पहुंचे प्रवासी की स्क्रीनिंग करता चिकित्सक। - फोटो : AZAMGARH
सरायमीर। जिले में बृहस्पतिवार की रात व शुक्रवार को कुल तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंची। जिससे 3518 प्रवासी श्रमिक आए है। पहली ट्रेन बृहस्पतिवार की देर रात 12.20 पर गाजियाबाद से सरायमीर स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन से कुल 769 प्रवासी श्रमिक आए। जिसमें आजमगढ़ के 259 व अन्य जनपदों के 510 श्रमिक शामिल थे। शुक्रवार को पहली ट्रेन सुबह 9.07 मिनट पर लुधियाना से आई। इस ट्रेन में कुल 1390 प्रवासी सवार थे, जिसमें 1218 जिले के और 172 अन्य जिलों के थे। दूसरी ट्रेन भी लुधियाना से ही शाम 4.25 पर पहुंची। जिसमें 1359 प्रवासी श्रमिक आए। इस ट्रेन में 1153 जिले के व 206 प्रवासी अन्य जनपदों के थे। स्टेशन पर सभी की जांच की गई और गैर जनपदों के लोगों को उनके जिले बसों से भेजा गया तथा जिले के लोगों को शेल्टर होम भेज कर क्वारंटीन किया गया। स्टेशन पर प्रत्येक ट्रेन के पहुंचने पूर्व नगर पंचायत प्रशासन द्वारा सेनेटाइजेशन कराया जा रहा था। ईओ रंग बहादुर स्वयं मौके पर मौजूद थे। वहीं एसडीएम निजामाबाद अरविंद कुमार भी मजदूरों को बसों से भेजने में जुटे नजर आए। रोडवेज प्रशासन ने 100 बसों को लगाया था। जयगुरूदेव आश्रम खानपुर के लोगों ने सभी श्रमिकों को लंच पैकेट व पानी आदि उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

आजमगढ़। ट्रेन के अलावा बसों से भी प्रवासी श्रमिकों के आने का क्रम लगातार जारी है। बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे से शुक्रवार की सुबह छह बजे तक कुल 3366 प्रवासी श्रमिक बसों से जिले में पहुंचे। बस स्टेशन पर ही सभी की जांच कराई गई और फिर उन्हें लंच पैकेट आदि उपलब्ध करा कर शेल्टर रूम भेज कर क्वारंटीन कराया गया। बसो से रोडवेज पहुंचने वाले मजदूरों में गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, आन्ध्र प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, गौतमबुद्ध नगर/नोएडा, गाजियाबाद, बिजनौर, मेरठ आदि जिले से लौटे प्रवासी श्रमिक शामिल है।

सरायमीर रेलवे स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल से पहुंचे प्रवासी।

सरायमीर रेलवे स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल से पहुंचे प्रवासी।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed