फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   35 patients are reporting respiratory problems, while 12 are experiencing eye irritation

Azamgarh News: सांस के 35 तो आंखों में जलन के पहुंच रहे 12 मरीज

Wed, 29 Oct 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
35 patients are reporting respiratory problems, while 12 are experiencing eye irritation
आजमगढ़। दीपावली के बाद बढ़ते प्रदूषण ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। मंडलीय जिला चिकित्सालय में रोजाना सांस और आंखों में जलन से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, प्रतिदिन औसतन 35 मरीज सांस की समस्या और 12 मरीज आंखों में जलन की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से वायु गुणवत्ता में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को आधे दिन की ओपीडी रही, लेकिन इसके बाद भी मरीजों की भीड़ उमड़ी हुई थी। फिजिशियन डा. आरके कुशवाहा ने बताया कि हमारी ओपीडी में प्रतिदिन 120 से 130 मरीज आ रहे हैं। इनमें से 35 से 40 मरीज इस समय सांस की समस्या से पीड़ित पहुंच रहे हैं। वहीं नेत्र रोग विभाग के डा. रजनीश सेठ ने बताया कि हमारी ओपीडी में इस समय प्रतिदिन 50 से 60 मरीज मरीज आ रहे हैं। इनमें से 10 से 12 मरीज आंखों की जलन के आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed