फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   35 instructors trained in 18 years, 30 thousand people practicing yoga

Azamgarh News: 18 वर्षों में तैयार किए 35 प्रशिक्षक, 30 हजार लोग कर रहे योगाभ्यास

Sat, 21 Jun 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
35 instructors trained in 18 years, 30 thousand people practicing yoga
आजमगढ़। योगाचार्य देव विजय 18 सालों में 35 ऐसे प्रशिक्षक तैयार किए जो लड़ रहे विभिन्न बीमारियों से पहले योग से ठीक हुए। अब अलग-अलग स्थानों पर दूसरों को भी योग का मंत्र दे रहे हैं। इसमें 30 हजार लोग जुड़ कर योग से बीमारियों से छुटकारा पा रहे हैं।
विज्ञापन

योगाचार्य बताते हैं कि वह 2007 में योग की शुरुआत किए। उस समय पांच-छह लोग ही आते थे। शहर के कुंवर सिंह उद्यान और मंडलीय विकास भवन परिसर में प्रतिदिन सुबह-शाम योग की कार्यशाला लग रही है। उन्होंने बताया कि आज की भाग दौड़ वाली जिंदगी में सभी लोग किसी न किसी रोग से पीड़ित हैं। दवा दुआ से जब आराम नहीं मिल रहा तो अंत में लोग योग का ही सहारा ले रहे हैं। हर बीमारी को ठीक करने के लिए योग ही एक मात्र साधन है। सुबह का एक घंटा योग आपको दिन भर उर्जा प्रदान करता है। शरीर और मन को स्वस्थ रखता है। योग के क्षेत्र में भारत विश्व गुरु बन गया है। हमारा लक्ष्य एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य है। सभी लोग रोग मुक्त हों।
विज्ञापन


15 साल के दर्द से तीन महीने में मिला छुटकारा
शहर की रहने वालीं कमला गुप्ता ने बताया कि वह 15 सालों से घुटनों के दर्द से परेशान थीं। एक पग चलना भी मुश्किल हो जाता था। कुंवर सिंह उद्यान में योग कार्यशाला में आकर नियमित योग करने लगी और तीन माह में ही वह पूरी तरह से स्वस्थ हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिन में दूर हुआ पुराना बवासीर
कोइनहां के योग प्रशिक्षक श्रीकेश ने बताया कि वह कई सालों से बवासीर से परेशान थे। दवा से ठीक न होने पर थकहार कर योग का सहारा लिया। विभिन्न आसनों के माध्यम से 20 दिनों में पुराना बवासीर ठीक हो गया। अब दूसरों को भी योग का अभ्यास करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed