फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   346 multiple disabled children will join the mainstream of education

Azamgarh News: शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ेंगे 346 बहु दिव्यांग बच्चे

Sun, 18 Jun 2023 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
346 multiple disabled children will join the mainstream of education
अब दिव्यांगता का दंश झेल रहे बच्चों को शिक्षा से महरूम नहीं होना पड़ेगा। बेसिक शिक्षा विभाग गांव के दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए होम बेस्ड एजूकेशन कार्यक्रम चला रहा है। 346 बच्चों का सर्वे किया गया है जो सेरेब्रल पाल्सी, बहु दिव्यांग, गंभीर अस्थि रोग आदि से पीड़ित हैं। उक्त बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए 12.11 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। प्रति बच्चों को 3500 रुपये की दर से दिए जाएंगे। जिससे वह लर्निंग मैटेरियल एवं अन्य स्टेशनरी सामग्री खरीद सकेंगे। गंभीर रूप से बहु दिव्यांग आउट ऑफ स्कूल बच्चे जो गंभीर दिव्यांगता के कारण विद्यालय आने में असमर्थ हैं, उनके लिए होम बेस्ड स्कूलिंग की व्यवस्था की जाएगी। जनपदों में कार्यरत स्पेशल एजूकेटर्स व फिजियोथेरेपिस्ट गंभीर रूप से बहु दिव्यांग बच्चों को गृह भ्रमण करते हुए शिक्षण-प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। विभिन्न प्रकार के मॉडल्स यथा अल्फाबेटिक (हिंदी व अंग्रेजी) वुडेन, नंबर, शेप पजल्स, साइज म्यूजिकल इक्विपमेंट, शरीर के अंग (माडल लकड़ी का) किचनसेट, डॉक्टरसेट, फल, सब्जियां, यातायात के साधन, सेंगुइन फार्म बोर्ड विभिन्न प्रकार के पेग बोर्ड आदि मिलेंगे। प्रभारी बीएसए मनोज मिश्रा ने बताया कि बजट जारी कर दिया गया है। जल्द ही लर्निंग मैटेरियल एवं अन्य स्टेशनरी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed