{"_id":"5ec015d38ebc3e907149bee1","slug":"3384-migrants-reached-the-district-by-three-trains-azamgarh-news-vns5252427173","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ट्रेनों से जनपद पहुंचे 3384 प्रवासी श्रमिक, भेजे गए शेल्टर होम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ट्रेनों से जनपद पहुंचे 3384 प्रवासी श्रमिक, भेजे गए शेल्टर होम
ट्रेन से सूरत से आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर चिलचिलाती धूप में खड़े।
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
आजमगढ़। शासन ने दूसरे प्रांतों में फंसे प्रवासी श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया। इसके लिए सरकार की ओर से बसों और ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। जिसके जरिए प्रतिदिन हजारों प्रवासी श्रमिक जनपद पहुंच रहे हैं। इन प्रवासी श्रमिकों की स्टेशन पर ही थर्मल स्क्रीनिंग कर दो दिन के लिए शेल्टर होम भेजा रहा है। इसके बाद इन्हें होम क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन
शासन के निर्णय के बाद से जनपद में ट्रेनों के जरिए प्रवासियों का निरंतर जारी है। शुक्रवार की रात को जनपद में गुजरात से चलकर दो ट्रेनें जनपद पहुंची। जिसमें एक ट्रेन बीरग्राम से और दूसरी ट्रेन सूरत से आई। बुधवार की रात आठ बजे गुजरात के गुरुग्राम से कुल 820 प्रवासी मजदूर, रात 10 बजे गुजरात के राजकोट से कुल 865 प्रवासी मजदूर और शनिवार की सुबह पांच बजे गुजरात के सूरत से कुल 1699 प्रवासी मजदूर आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुॅचे। गुरूग्राम से आने वाले प्रवासी मजदूरों व यात्रियों में 23 आजमगढ़ के तथा 797 अन्य जनपदों के हैं,।राजकोट से आने वाले प्रवासी मजदूरों व यात्रियां में 108 आजमगढ़ तथा 757 अन्य जनपद के हैं। इसी प्रकार गुजरात के सूरत से आने वाले प्रवासी मजदूरों में 506 आजमगढ़ के तथा 1193 अन्य जनपद के हैं। इन सभी का स्टेशन पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की गई। प्रशासन द्वारा जांच के बाद इन्हें रोडवेज की बसों के जरिए शेल्टर होम भेज दिया गया। जबकि बाहरी जनपदों के प्रवासी श्रमिकों को बसों के माध्यम से उनके जनपद भेज दिया गया।
हरबंशपुर में मदद पाने के लिए निकला हाथ।- फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।