{"_id":"6874015b1d699307ba0cf006","slug":"3211-people-attended-cm-jan-arogya-mela-more-patients-were-suffering-from-cold-and-fever-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-134289-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सीएम जन आरोग्य मेले में आए 3211 लोग, \nजुकाम और बुखार के मरीज रहे ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सीएम जन आरोग्य मेले में आए 3211 लोग, जुकाम और बुखार के मरीज रहे ज्यादा
विज्ञापन
बलरामपुर। घर के पास आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग हर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित करता है। इस रविवार को भी जिले में 77 स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला आयोजित किया गया।
इसमें 3211 मरीजों ने पहुंच कर अपना इलाज कराया। सर्दी, जुकाम स्वास्थ्य व बुखार के सर्वाधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
सरकार की मंशा है कि ऐसे मरीज जो दूर जाकर अपनी जांच और इलाज नहीं करा पाते हैं। उन्हें उनके नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके लिए हर रविवार को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सीएम जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में रविवार को जनपद के 77 केंद्रों पर मेला आयोजित किया गया।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमारा ने बताया कि मेले का सफल बनाने के लिए 108 डॉक्टर व 354 पैरा मेडिकल स्टाफ को ड्यूटी लगाई गई थी। स्वास्थ्य मेले में इलाज के लिए 1365 पुरुष, 1371 महिला व 475 बच्चों का पंजीकरण हुआ था। सभी मरीजों को जांच के बाद जरूरी सलाह व जरूरी दवाएं आदि उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन
इस बार के मेले में मौसमी बीमारी सर्दी, जुखाम, बुखार के सर्वाधिक मरीज आए। इस दौरान डॉ. उमाशरण पांडेय ने भी मुबारकपुर में हिस्सा लिया।