फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चार में से दो केंद्रों पर शुरू हुआ मूल्यांकन कार्य

चार में से दो केंद्रों पर शुरू हुआ मूल्यांकन कार्य

Mon, 11 Mar 2019 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
चार में से दो केंद्रों पर शुरू हुआ मूल्यांकन कार्य
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के बोर्ड परीक्षा कापियों का मूल्यांकन कार्य रविवार को चार में से दो केंद्रों पर शुरू हो गया। पहले दिन महज 25 प्रतिशत डिप्टी हेड व परीक्षक ही ड्यूटी पर पहुंचे। इसके चलते पहले दिन काफी कम मात्रा में कापियों की जांच हो सकी।
विज्ञापन

बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप मूल्यांकन का कार्य आठ मार्च से ही शुरू होना था, लेकिन टीजीटी परीक्षा के चलते जिले में कापियों का मूल्यांकन रविवार से शुरू हुआ। इंटर कालेज सठियांव व डीएवी इंटर कालेज पर हाईस्कूल तो शिब्ली इंटर कालेज व राजकीय बालिका इंटर कालेज पर इंटरमीडिएट के कापियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। बोर्ड परीक्षा कापियों के मूल्यांकन के लिए इंटर कालेज सठियांव पर 83 डिप्टी हेड व 800 परीक्षक तैनात किए गए है। पहले दिन 26 डिप्टी हेड व 188 परीक्षक उपस्थित हुए। डीएवी इंटर कालेज पर 106 में से मात्र 20 डिप्टी हेड व 662 परीक्षक में से 300 परीक्षक उपस्थित हुए। जीजीआईसी पर 65 डिप्टी हेड में 10 व 546 परीक्षकों में 158 उपस्थित हुए। वहीं शिब्ली इंटर कालेज पर 60 डिप्टी हेड में 12 व 520 परीक्षकों में 113 ही पहले दिन उपस्थित रहे। डिप्टी हेड पर परीक्षकों के उपस्थित न होने से मात्र दो केंद्रों इंटर कालेज सठियांव व शिब्ली इंटर कालेज केंद्रों पर ही कापियों का मूल्यांकन हुआ।
विज्ञापन

हाईस्कूल की 3206 व इंटर की 1790 कापियां जंची
मूल्यांकन के पहले दिन रविवार को कुल 4996 कापियों का मूल्यांकन जिले में हुए। इसमें हाईस्कूल की कापियां इंटर कालेज सठियांव पर जांची गई, इनकी कुल संख्या 3206 रहीं। वहीं इंटरमीडिएट की कापियां शिब्ली इंटर कालेज केंद्र पर जांची गई। पहले दिन जांची गई कापियों की कुल संख्या 1790 रही। अन्य दोनों केंद्रों जीजीआईसी व डीएवी पर पहले दिन एक भी कापी नहीं जांची जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी ज्वाइन करने का निर्देश
डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने मूल्यांकन कार्य में लगाए गए सभी डिप्टी हेड व परीक्षकों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल अपने निर्धारित केंद्रों पर पहुंच कर ड्यूटी ज्वाइन कर लें और समय से केंद्रों पर पहुंच कर मूल्यांकन कार्य करें। मूल्यांकन कार्य दो दिन देरी से शुरू हुआ है। इस लिहाज से निर्धारित समय के अंदर ही कापियों की जांच का काम पूरा करना है। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी बनती है कि वह समय से ड्यूटी पर पहुंच कर मूल्यांकन कार्य पूर्ण कराये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed