फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अंतिम व्यक्ति को उनका अधिकार देना है पं दीनदयाल का सपना

अंतिम व्यक्ति को उनका अधिकार देना है पं दीनदयाल का सपना

Sun, 20 Jan 2019 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
अंतिम व्यक्ति को उनका अधिकार देना है पं दीनदयाल का सपना
लाटघाट/सगड़ी। कृष्ण मुरारी सिंह स्मृति और आरकेएम पब्लिक स्कूलके तत्वावधान में शनिवार को विद्यालय परिसर में समरसता भोज का आयोजन किया गया है। जिसमें लोगों ने जाति धर्म से ऊपर उठकर समरसता भोजन में भाग लिया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद और विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना पूरा करने के लिए अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना और उन्हें उनका अधिकार देना आवश्यक है। जब हम उनका अधिकार देंगे तो वे समाज में आगे बढ़ सकेंगे। भारत वैसे ही सोने की चिड़िया और विश्व गुरु नहीं बनेगा इसके लिए 2014 से ही प्रयास किया जा रहा है जो आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री की सोच नीचे से ऊपर तक है। उन्होंने गरीब के लिए जन धन योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना, उज्जवला योजना गैस कनेक्शन फ्री में देते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच को आगे बढ़ाने का कार्य किया। खिचड़ी भोज दलित, पिछड़े, उजड़े को एक साथ रखना है। सामाजिक समरसता और उद्देश्य को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने दलित रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाकर निचले पायदान कि लोगों को सम्मानित करने का कार्य किया, बंगारू लक्ष्मण को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। हमारा उद्देश्य सामाजिक समरसता मानववाद बनाए रखना है। गठबंधन पर उन्होंने कहा कि 1993 में भी गठबंधन हुआ था जिसमें हमारी पांच सीटें ज्यादा थी। हम चुनाव में सामाजिक समरसता, जनता और काम को लेकर, सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ पूर्ण बहुमत सेे सरकार बनाने का कार्य करेंगे। संस्थान के प्रबंधक और भाजपा नेता खडग़ बहादुर सिंह ने कहा कि हमारी संस्था गरीब, पिछड़े और अभावग्रस्त लोगों के लिए समर्पित है। फिलहाल हमारी संस्था की तरफ से छत्तीसगढ़ के आदिवासियों को शिक्षित किया जा रहा है। कार्यक्रम में 5000 कंबल लोटा, गिलास, थाली का वितरण किया गया । इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, विष्णु तिवारी, हरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, अखिलेश उर्फ गुड्डू मिश्रा, मुन्ना दुबे, विनोद राय, मनीष मिश्रा, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह, बीबी सिंह खंड विकास अधिकारी हरैया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed