फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   इलेक् शन की थीम पर होंगे कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं

इलेक् शन की थीम पर होंगे कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं

Sun, 20 Jan 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
इलेक्
शन की थीम पर होंगे कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं
आजमगढ़। डीएम शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 25 जनवरी को नौवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस और स्वीप कार्यक्रम मनाने की तैयारियों के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं, स्कूलों के प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने बताया कि नौवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस और स्वीप कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना है। जनपद स्तर पर 20 से 25 जनवरी तक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

20 जनवरी को पतंग प्रतियोगिता डीएवी इंटर कालेज, 21 जनवरी को मेंहदी और रंगोली प्रतियोगिता समस्त स्कूलों में कराई जाएगी। 22 जनवरी को पेंटिंग और मेंहदी प्रतियोगिता जीजीआईसी, 23 जनवरी को रंगोली प्रतियोगिता कलेक्ट्रेट के पास कराई जाएगी। इसमें स्कूल स्तर पर 21 जनवरी को कराई गई प्रतियोगिता में चयनित उत्कृष्ट छात्राएं रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेंगी। 24 जनवरी को मतदाता जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट से चलकर सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम पर समाप्त होगी। 25 जनवरी को शपथ, सांस्कृति कार्यक्रम एवं पुरष्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्कूलों में 21 और 22 जनवरी को हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। पेंटिग और रंगोली की प्रतियोगिताएं इलेक्शन की थीम पर होनी चाहिए। सभी विभागध्यक्षों को निर्देशित किया कि अपने कार्यालय में वोटर अवेयरनेस फोरम का गठन कर लें। वोटर अवेयरनेस फोरम के नोडल अधिकारी के रूप में किसी वरिष्ठ अधिकारी को नामित करते हुए इसकी सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे। एडीए प्रशासन नरेन्द्र सिंह, डीडीओ रवि शंकर राय, बीएसए देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, एसडीएम, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, अग्रसेन पीजी कालेज, शिब्ली इंटर कालेज, चिन्ड्रेन कालेज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed