फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Free eye camp in flood-affected area; 225 patients examined.

Azamgarh News: बाढ़ प्रभावित इलाके में निशुल्क नेत्र शिविर, 225 मरीजों की हुई जांच

Mon, 31 Aug 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Free eye camp in flood-affected area; 225 patients examined.
लाटघाट/मेजवां। सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के आराजी देवारा नैनिजोर नई बस्ती स्थित महुला गढ़वल बांध पर रविवार को निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. अमित सिंह और उनकी टीम ने करीब 225 मरीजों की आंखों की जांच की। साथ ही निशुल्क दवाओं के साथ चश्मा भी वितरित किया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि शिविर में सबसे अधिक मरीजों में नजदीक की वस्तुएं स्पष्ट ना दिखाई देने, आंख में माड़ा आने, पुरानी चोट और मोतियाबिंद की समस्या पाई गई। इसी क्रम में कैफी आजमी रोड स्थित सुदनीपुर में राजी देवी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 64 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श दिया। डॉ. चंद्रमुखी ने बताया कि सिक्स लीड मोबाइल ईसीजी के माध्यम से हृदय की जांच की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed