फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   समाजिक और आर्थिक विषमता को किया समाप्त

समाजिक और आर्थिक विषमता को किया समाप्त

Tue, 01 Jan 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
समाजिक और आर्थिक विषमता को किया समाप्त
आजमगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सामाजिक न्याय आंदोलन के प्रणेता चंद्रजीत यादव की 89वीं जयंती उनके निवास स्थान हरबंशपुर में मनाई गई। जिसमें राजनीतिक एवं दलीय सीमा टूट गई। सभी उनके चित्र चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। चंद्रजीत यादव समग्र विषय पर चर्चा करते हुए शिब्ली एकेडमी के स्कालर उमैर नदवी सिद्दीक ने कहा कि स्व. चंद्रजीत यादव का जीवन मनुष्य के जीवन की प्रत्येक परिस्थियों के करीब था। उन्होंने सामाजिक, आर्थिक विषमता को समाप्त करने के लिए न केवल आंदोलन खड़ा किया बल्कि नए -नए सिद्धांत और तरीके भी प्रतिपादित किए। बहुजन समाज पार्टी के नेता पूर्व सांसद बलिहारी बाबू ने कहा कि सामाजिक न्याय की की परिभाषा जो चंद्रजीत यादव ने परिभाषित किया वह किसी अन्य के बूते की बात नहीं है। उन्होंने सामाजिक परिवर्तन के रास्ते पर चलने का आग्रह किया। विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने चंद्रजीत यादव को अपना आदर्श बताया। डा. नरेंद्र नाथ यादव ने समता मूलक समाज के लिए स्व. यादव के आर्थिक, सामाजिक समता प्रत्येक व्यक्ति का मौलिक अधिकार है नारे को महत्वपूर्ण उपयोगी बताया। कार्यक्रम को तेजबहादुर यादव, सपा के संतलाल विश्वकर्मा, रामबुझारत यादव, मुन्नू यादव, चंद्रपाल सिंह यादव,जवाहर सैनी आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर मीनू, रागिनी पाल, आशिनी, आतिफ, नपा अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव, मंतराज यादव, मुख्तार अहमद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता वसीउद्दीन ने संचालन राम कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed