फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एससी एसटी एक्ट के विरोध में आयोजित हुई गोष्ठी

एससी एसटी एक्ट के विरोध में आयोजित हुई गोष्ठी

Sun, 23 Dec 2018 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
एससी एसटी एक्ट के विरोध में आयोजित हुई गोष्ठी
ठेकमा। विकास खंड ठेकमा के आदर्श इंटर कालेज पारा में रविवार को एससी एसटी एक्ट के विरोध में विशाल गोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें क्षेत्र के सभी वर्गों ने भाग लेकर केंद्र सरकार के फैसले की आलोचना की। डा. अनिल राय ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपना वोट बैंक बढाने के चक्कर में पिछड़ों और फारवर्डों की भावना से खिलवाड़ किया है। 11 जनवरी को तहसील मुख्यालय लालगंज में एससी एसटी एक्ट के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या भाग लेकर धरने को सफल बनाएं। अनिल विश्वकर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने भविष्य में कोर्ट के फैसलों को बदलने में सरकारें इसी एक्ट को नजीर बनाकर फैसलों को बदलेगी। अध्यक्षता करते हुए राज बहादुर सिंह ने कहा कि इस एक्ट के वर्तमान प्रारूप के भविष्य में प्रबल दुरुपयोग की संभावना है। इस मौके पर विरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, अखिलानंद राय, नीरज सिंह, श्याम सुंदर, आद्या प्रसाद, सुभाष आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed