{"_id":"5bf84077bdec22419e1f4081","slug":"31542996087-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के लिए कूच करेंगे 50 हजार कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के लिए कूच करेंगे 50 हजार कार्यकर्ता
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। अयोध्या में आयोजित होने ली धर्मसभा में जिले से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के कूच करने की रणनीति पूरे दिन बनती रही। धर्मनगरी जाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां जारी हैं। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को नगर के लाल डिग्गी स्थित बड़ा श्री गणेश मंदिर में अयोध्या धर्मसभा के जिला प्रमुख ब्रजेश यादव ने कहा कि बसों, निजी वाहनों और ट्रेन के माध्यम से अयोध्या के लिए 50 हजार कार्यकर्ता कूच करेंगे। धर्मसभा जिला प्रमुख ब्रजेश यादव ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में आयोजित धर्मसभा में भागीदारी के लिए तैयारी जोरों पर है। कहा कि अयोध्या में जहां प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ, उक्त स्थान पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण के लिए समूचा हिन्दू समाज 28 वर्षों से आंदोलनरत है। उम्मीद थी कि उच्चतम न्यायालय में चल रहे मुकदमे की सुनवाई अतिशीघ्र होगी। 25 नवंबर को अयोध्या में संपूर्ण हिंदू समाज को संदेश देने के लिए धर्म सभा का आयोजन किया गया है। धर्मसभा यात्रा के लिए पूरे संघ विचार परिवार के कार्यकर्ताओं की बैठक जनपद में जगह-जगह कर ली गई है। मंदिर के महंत राजेश मिश्र, विहिप कार्याध्यक्ष रामकृष्ण मिश्र, राधामोहन गोयल, गौरव पांडेय, वरुण राय, निखिल राय, भानुकेश राय, शशिकांत, रविशंकर यादव सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन