{"_id":"6ada637f5442d6707400d69d","slug":"devotees-danced-until-late-at-night-to-the-devotional-songs-dedicated-to-the-goddess-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-159265-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: माता रानी के भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: माता रानी के भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
फूलपुर में भगवती जागरण में भजन प्रस्तुत करता कलाकार। स्रोत-आयोजक
फूलपुर कस्बे के शनिचर बाजार में बुधवार रात हिंदू साम्राज्य क्लब की ओर से मां भगवती जागरण एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायक रविंद्र सिंह ज्योति और अर्चना तिवारी की टीम ने भक्तिगीतों से समां बांध दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदीप सिंह, मोतीलाल सेठ, जयप्रकाश रूंगटा और अभय सिंह लालू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कोतवाल देवेंद्र प्रताप सिंह ने रविंद्र सिंह ज्योति को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। क्लब के सदस्यों ने भी कोतवाल को सम्मानित किया।
इसके बाद गणेश वंदना, हनुमंत अवतार, पूजन और आरती हुई। भजन संध्या में रविंद्र सिंह ज्योति ने ‘घरे-घरे होत हव भजनिया’, ‘जब-जब चमके ला माई के लीलरवा’, ‘शेर चढ़ अष्टभुजा लहरवुले अइया हो’, ‘सुख-चैन गठइले अइया हो’ और ‘माई माटी के मूरतिया बोल दीही’ समेत कई भजन प्रस्तुत किए। भक्तिगीतों की धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम का संचालन राणा सिंह ने किया।