{"_id":"5b75ca3e42c7920d63332c34","slug":"31534446142-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय पर लहरा दिया उल्टा तिरंगा, श्रमायुक्त ने मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय पर लहरा दिया उल्टा तिरंगा, श्रमायुक्त ने मांगा स्पष्टीकरण
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शहर के हीरापट्टी मुहल्ला स्थित एक विद्यालय पर बुधवार को स्वतंत्रता दिवस पर उल्टा तिरंगा फहरा दिया गया। जानकारी होने पर श्रमायुक्त विद्यालय पर पहुंचे और झंडे को उतरवा कर सीधा करवाया। इसके साथ ही प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण भी तलब किया। स्वतंत्रता दिवस पर बुधवार को श्रम विभाग द्वारा शहर के हीरापट्टी मुहल्ले में संचालित विहान बालिका विद्यालय पर उल्टा झंडा ही फहरा दिया गया। झंडा के फहराने के बाद राष्ट्रगान भी हो गया लेकिन विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों के साथ ही बच्चों का ध्यान उल्टा फहर रहे झंडे की तरफ ध्यान ही नहीं गया। इस बीच उप श्रमायुक्त रोशन लाल विहान बालिका विद्यालय पर ध्वजारोहण के पश्चात जब बालिका विद्यालय पर पहुंचे तो झंडे को उल्टा देख तत्काल झंडे को नीचे उतरवाया और पुन: सीधा कर उसे फहराया गया।
विद्यालय पर तैनात कर्मचारी डंडे में झंडा बांधे थे, गलती से झंडा उलटा बंध गया था। जानबूझ कर ऐसा नहीं किया गया है। फिर भी विद्यालय के प्रधानाचार्य के साथ ही कर्मचारियों और शिक्षकों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।
रोशन लाल, उप श्रमायुक्त, आजमगढ़।
विज्ञापन
विद्यालय पर तैनात कर्मचारी डंडे में झंडा बांधे थे, गलती से झंडा उलटा बंध गया था। जानबूझ कर ऐसा नहीं किया गया है। फिर भी विद्यालय के प्रधानाचार्य के साथ ही कर्मचारियों और शिक्षकों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
रोशन लाल, उप श्रमायुक्त, आजमगढ़।