फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जैविक खाद से होने वाले लाभ की दी गई जानकारी

जैविक खाद से होने वाले लाभ की दी गई जानकारी

Thu, 02 Aug 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
जैविक खाद से होने वाले लाभ की दी गई जानकारी
आजमगढ़। औद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की तरह से चलाई जा रही परियोजना के तहत काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान ने बुधवार को मार्टीनगंज तहसील अंतर्गत ठेकमा ब्लाक के सराय मोहन में किसानों को जैव उर्वरक से होने वाले लाभ और उसे बनाने की विधि की जानकारी दी गई। परियोजना के संचालन डा. जपी वर्मा और सह संचालक डा. पीसी अभिलाष, गोबर्धन कुमार चौहान, दुर्गेश कुमार जायसवाल, आनंद कुमार ने जैविक खाद से होने वाले लाभ और रासायनिक खादों से के उपयोग से होने वाली वाली जानकारियों के बारे में विस्तार से बताते हुए इसमे बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों को चाहिए कि वह सर्व प्रथम अपने खेत की मिट्टी की जांच करा लें। इससे उनके खेत की मिट्टी की गुणवत्ता की जानकारी मिल जाएगी। उन्होंने किसानों को जैव खाद बनाने का प्रशिक्षण दिया इसके साथ ही कीटनाशक घोल का पैकट दिया। उन्होंने बताया कि अगर जैव उर्वरक का किसान प्रयोग करें तो उनके उत्पादन में 25 से 30 प्रतिशत वृद्धि होने के साथ ही उसकी गुणवत्ता में वृद्धि होगी। जैव उर्वरक का प्रयोग गेहूं, के अलाव धान, चना, मटर, मक्का, सरसों और सब्जियों में किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि रासायनिक खाद का उपयोग करने से कई प्रकार के रोग से लोग ग्रस्त हो सकते है। जैव उर्वरक का प्रयोग पूरी तरह से स्वस्थ्य रखता है। इस अवसर पर किसान खिलाड़ी पासवान, रामसुध, सोनी, मुरली सहित लगभग डेढ़ सौ किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed