फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   प्रधानों ने फिर लगाया बीडीओ पर प्रति आवास 15 हजार वसूलने का आरोप

प्रधानों ने फिर लगाया बीडीओ पर प्रति आवास 15 हजार वसूलने का आरोप

Sat, 28 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
प्रधानों ने फिर लगाया बीडीओ पर प्रति आवास 15 हजार वसूलने का आरोप
आजमगढ़। पवई ब्लाक के प्रधानों ने शनिवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी से बीडीओ धीरेंद्र कुमार यादव पर प्रति आवास 15 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि विधायक की शह पर वसूली की जा रही है। प्रधानों से आवास आवंटन में राय नहीं ली जा रही है। डीएम ने जांच का आश्वासन दिया है। डीएम को शिकायती पत्र सौंप कर पवई ब्लाक के प्रधानों ने आरोप लगाया कि बीडीओ पवई धीरेंद्र कुमार यादव वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्वीकृत आवासों की आनलाइन फीडिंग प्रधानों की सहमति के बगैर लाभार्थियों से प्रति आवास 15 हजार की वसूली कर करा रहे हैं। पात्र लाभार्थियों की सूची प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी की अध्यक्षता में खुली बैठक में करने का प्रावधान है। खंड विकास अधिकारी क्षेत्रीय विधायक और राजनीति से प्रेरित होकर चयन प्रक्रिया की धज्जियां उड़ा रहे हैं। प्रधानों ने बीडीओ की आवास आवंटन प्रक्रिया को निरस्त कर उनका स्थानांतरण करने की मांग की। कार्रवाई न होने पर प्रधानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर प्रधान महेंद्र प्रसाद, रामचंद्र, मीनू, अनीता देवी, जानकी देवी, दिलीप, बच्चा बाबू, रामसागर राजभर आदि मौजूद रहे। प्रधान इससे पहले भी बीडीओ की शिकायत कर चुके हैं। डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। वहीं, बीडीओ पवई धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि प्रधानों की ओर से गलत सूची पास करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन


आवास आवंटन का सत्यापन नहीं कराते है प्रधान
आजमगढ़। एक तरफ प्रधानों ने बीडीओ के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है वहीं, पवई ब्लाक खंड प्रधान संघ की अध्यक्ष हीरावती देवी ने पहाड़पुर दशनवल के प्रधान रामसागर राजभर, दत्तापुर के दिलीप यादव, मोहम्मदपुर के वरुण यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों के साथ पहुंचीं अध्यक्ष ने इन पर अपनी ग्राम पंचायतों में भारी अनियमितता बरतने, ग्राम पंचायत सचिव को आवास का सत्यापन नहीं करने देने का आरोप लगाया है। शनिवार को जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को पत्र देकर जांच कराए जाने का अनुरोध किया है। सपा के एक पूर्व विधायक की शह पर विकास कार्यों को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। अध्यक्ष ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया अपने कार्यकाल में पिछले प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों का पुन: भुगतान कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर प्रधान हीरावती, जितेंद्र, जानकी, राम दुलारी, कमलेश यादव, शकुंतला, छोटेलाल, फूलचंद, सानिया बानो, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed