फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   रैली को सफल बनाने के लिए प्रचार वाहन रवाना

रैली को सफल बनाने के लिए प्रचार वाहन रवाना

Fri, 13 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
रैली को सफल बनाने के लिए प्रचार वाहन रवाना
आजमगढ़। भाजपा गोरखपुर क्षेत्रीय महामंत्री प्रेमचन्द मिश्र और क्षेत्रीय मंत्री अजय तिवारी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली को लेकर प्रचार वाहन को झंडी दिखाकर कंधरापुर बाजार से रवाना किया। प्रेमचन्द मिश्र ने कहाकि 14 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जनपद आगमन हो रहा है। वह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री ने पूर्वांचल का विकास करने के लिए पूर्वांचल में ही अपना संसदीय सीट बनाया। उन्होंने कहाकि यह रैली गोपालपुर विधानसभा में हो रही है। श्रीकृष्णपाल, विनोद उपाध्याय, हरिवंश मिश्रा, अंकुर जायसवाल, बहुगुणा मद्धेशिया, रमेश मौर्या, अवनीश राय, मनोज, रामवृक्ष मौर्य, दीपू गौड़, अमित जायसवाल, मोनू राय मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किया जनसंपर्क
पल्हना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 जुलाई को मंदुरी हवाई अड्डे पर पर प्रस्तावित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के शिलान्यास और जनसभा को लेकर जिला महामंत्री ध्रुव सिंह ने मेंहनगर विधानसभा के कटाई, पवनी कला, पवनी खुर्द , रानीपुर धारनीपुर, खजूरी, खजुरा और लालगंज विधानसभा के लहुआ खुर्द सराय, लहुआ कला, धरहरा आदि गांवों का दौरा किया। उन्होंने सबसे अपील की कि 14 जुलाई को रैली में पहुंचकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। रामा साव, दिनेश सिंह, गोरख मिश्र, जय प्रकाश, सुदर्शन सिंह, लालसा यादव, विजय बहादुर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन


विहिप पदाधिकारियों तय की रणनीति
आजमगढ़। विश्व हिन्दू परिषद आजमगढ़ की जिला समिति के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को जिला विशेष संपर्क प्रमुख अशोक अग्रवाल के आवास पर हुई। इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद के आगामी कार्यक्रमों की तिथि और योजना निर्धारित हुई। 11 अगस्त को बजरंग दल की ओर से अखंड भारत संकल्प दिवस पर भव्य बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। 25 अगस्त से तीन सितंबर तक प्रखंडों में स्थापना दिवस के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। बैठक में जिला कार्याध्यक्ष रामकृष्ण मिश्र, आनंद गुप्त, दीना सिंह, पंकज शर्मा, गौरव रघुवंशी, आशुतोष पांडेय, अरविंद मोदनवाल, प्रचार प्रमुख राधा मोहन गोयल, गौरव पांडेय, डॉ. शैलेन्द्र सिंह मौजूद रहे। प्रान्त सह संगठन मंत्री राजेश ने मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed