फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मो. ग़ालिब बने मसलमैन ऑफ पूर्वांचल

मो. ग़ालिब बने मसलमैन ऑफ पूर्वांचल

Mon, 14 May 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 14 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
मो. ग़ालिब बने मसलमैन ऑफ पूर्वांचल
पूर्वांचल और बनारस बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस एसोसिएशन की ओर से आयोजित पूर्वांचल स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में देवगांव निवासी मो. ग़ालिब ने मसलमैन ऑफ पूर्वांचल का खिताब जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। वाराणसी में 13 मई को आयोजित मिस्टर पूर्वांचल चैंपियनशिप 2018 का आयोजन जयनारायन इंटर कॉलेज रामापुरा वाराणसी में हुआ। चैंपियनशिप में पूर्वांचल के तमाम जिलों से आए बाडी बिल्डरों ने हिस्सा लिया। जनपद के देवगांव निवासी मो. ग़ालिब ने अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए मसल मैन ऑफ मिस्टर पूर्वांचल का खिताब जीता। अभिषेक उपाध्याय को दूसरा स्थान मिला। देवगांव निवासी सद्दाम और कंजहित निवासी संदीप तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। इस अवसर पर निर्णायक मंडल के राजेश गुप्ता, सनी क्षेत्री, त्रिलोकी मोदनवाल, जावेद अहमद, चंद्रप्रकाश, अंकित साहू ,अवधेश यादव राशिद अली, शाहिद अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed