फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Special Identity of Durga Puja of Bang Society

Azamgarh News: बंग सोसाइटी की दुर्गा पूजा की खास पहचान

Mon, 19 Oct 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Special Identity of Durga Puja of Bang Society
आजमगढ़। शहर से सटे जाफरपुर में बंग सोसाइटी द्वारा आयोजित चार दिवसीय दुर्गा पूजा समारोह अपनी अनूठी परंपराओं और सामाजिक समरसता के लिए विशेष पहचान रखता है। वर्ष 1956 से चली आ रही इस परंपरा के तहत, सप्तमी से नवमी तक माता रानी को केवल फलाहार ही नहीं, बल्कि पूरे भोजन का भोग लगाया जाता है। इस भोजन में चार दालों की खिचड़ी, सब्जी, चटनी, पापड़ और शाम को हलवा-पूरी शामिल होती है।
विज्ञापन

भोग के बाद, सभी भक्त बिना किसी भेदभाव के जमीन पर एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं और अंत में अपनी पत्तल स्वयं उठाते हैं। पूजा के लिए पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से विशेष पुरोहित और ढाकी कलाकार बुलाए गए हैं। आरती के दौरान पारंपरिक धुनोची नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहता है। यह उत्सव 16 अक्तूबर को प्रतिमा स्थापना के साथ शुरू हुआ। 17 से 20 अक्तूबर तक सामूहिक प्रसाद वितरण होगा, और 21 अक्तूबर विजयादशमी को सिधारी स्थित कृत्रिम तालाब में प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed