फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बाढ़ पीड़ितों का निकाला जाए स्थायी समाधान

बाढ़ पीड़ितों का निकाला जाए स्थायी समाधान

Sat, 28 Oct 2017 11:26 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों का निकाला जाए स्थायी समाधान
हरैया ब्लाक के बेलहिया ढ़ाले पर शनिवार को बाढ़ पीड़ित संघर्ष समिति का स्थापना दिवस मनाया गया। अध्यक्षता विश्वनाथ यादव और संचालन नर्वदेश्वर मिश्रा ने किया। वक्ताओं ने कहा कि समिति बाढ़ प्रभावित गांवों के स्थायी समाधान के लिए तीन वर्षों से लड़ाई लड़ रहा है। जब बाढ़ आती है उसी समय शासन-प्रशासन का ध्यान उनका बाढ़ क्षेत्रों पर होता है। अगर समय रहते बाढ़ से निपटने की व्यवस्था की जाती तो प्रभावित क्षेत्र में नुकसान नहीं होता। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कटान से निजात नहीं मिल पा रही है। हरैया ब्लाक के चक्की हाजीपुर, देवारा खास राजा, अचल नगर, रोशनगंज गांव के सैकड़ों लोग अब तक बेघर हो चुके हैं। इनके लिए कोई ठोस उपाय नहीं किया गया है। बाढ़ संघर्ष समिति के जगमोहन यादव, दलसिंगार यादव, गंगा यादव, नर्वदेश्वर मिश्रा, अक्षय कुमार वर्मा, राम बुझारत यादव, रामनिवास यादव, दूज, राजीव मिश्रा, राम मिलन यादव, जयतुनिशा, सुनीता, गीता देवी आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed