फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   3000 people came from outside in Azamgarh in three days

तीन दिन में आजमगढ़ में बाहर से आए तीन हजार लोग

Mon, 30 Mar 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
3000 people came from outside in Azamgarh in three days
रोडवेज पर बलिया जाने के लिए बस आते ही सवार होने के लिए लगी बाहर से आए यात्रियों की लाइन। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। लॉक डाउन से रोजीरोटी छिनने के बाद देश के विभिन्न प्रांतों में रह रहे लोग अपने घरों को आना शुरू हो गए हैं। शनिवार से लेकर सोमवार यानी तीन दिनों में जिले में बाहर से करीब तीन हजार लोग आए। इसमें आधे से अधिक पड़ोसी जनपदों के लोग थे। इन्हें रोडवेज प्रशासन ने बसें लगा कर उनके जिलों में पहुंचवाया। जिले के लोगों की रोडवेज पर ही जांच की गई और आइसोलेशन केंद्रों पर भेज कर डॉक्टरों के माध्यम से भी जांच कराई गई। कुछ लोगों को जिला प्रशासन ने अपनी देखरेख में बने सेंटरों पर क्वारंटीन भी कराया है।
विज्ञापन

लॉक डाउन की वजह से जिले से बाहर गए लोगों के सामने आर्थिक समस्या खड़ी होने लगी तो वे घर वापसी के लिए पैदल ही निकल पड़े। दिल्ली, राजस्थान, गुजारात, हरियाणा से हजारों की संख्या में लोग सड़क पर घर वापसी के लिए निकल आए। प्रदेश सरकार ने बसें लगा कर उन्हें उनके जिले में पहुंचाना शुरू कराया। शनिवार से घर वापसी का जो क्रम शुरू हुआ वह सोमवार की दोपहर बाद तक जारी रहा। इस दौरान जिले में लगभग तीन हजार लोग वापस आए। इसमें से आधे से अधिक पड़ोसी जनपदों के थे, जिन्हें रोडवेज से ही दूसरी बसों के माध्यम से उनके जिलों को भेज दिया गया। वहीं जिले के लोगों की रोडवेज पर ही सूची बनाई गई। इसके साथ ही पास के आइसोलेशन सेंटरों पर भेज कर जांच कराने को कहा गया। कुछ लोगों को जिला प्रशासन ने अपने क्वारंटीन सेंटरों पर भी रखवाया है। आरएम पीके तिवारी ने बताया कि शनिवार को 57, रविवार को 144 व सोमवार को 35 बसों का संचालन किया गया। जिसके माध्यम से जिले में आये पड़ोसी जनपदों के लोगों को उनके जिलों तक पहुंचाया गया।

रोडवेज परिसर में बैठे बाहर से आए यात्री।

रोडवेज परिसर में बैठे बाहर से आए यात्री।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed