{"_id":"6ace82262f49beb51207c9b8","slug":"300-students-showcased-their-talent-in-the-painting-competition-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-158821-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: चित्रकला प्रतियोगिता में 300 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: चित्रकला प्रतियोगिता में 300 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
चित्रकला प्रतियोगिता विजेता को पुरस्कृत करते हुए। स्रोत-आयोजक
शारदीय नवरात्र के अवसर पर अथर्व आर्ट फाउंडेशन की ओर से एक होटल में मां दुर्गा विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, गोपालपुर विधायक नफीस अहमद, नगर पालिका अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर, मूर्तिकार शैलेंद्र सिंह सिद्धार्थ, कमलेंद्र नाथ मिश्रा, यामिनी अरोड़ा और डॉ. दीपक पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
निर्णायक मंडल में एसकेपी इंटर कॉलेज के रमेश चंद्र यादव और कलाकार अचिंत्य शर्मा शामिल रहे। प्रतियोगिता तीन वर्गों में हुई। वर्ग अ में अथर्व मधेशिया प्रथम, समीक्षा द्वितीय और अथर्व सिंह तृतीय रहे। वर्ग ब में शगुन सिंह ने प्रथम, योगिता यादव ने द्वितीय और आर्या पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
वर्ग स में नंदिनी सैनी प्रथम, अंजली वर्मा द्वितीय और संपदा सिंह तृतीय रहीं। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिया गया, जबकि विजेताओं को प्रमाणपत्र, स्मृति चिह्न और ईजल स्टैंड देकर सम्मानित किया गया।
अंजली मौर्या को शक्ति विजेता और प्रिया को विशेष श्रेणी में विजेता चुना गया। शक्ति विजेता को फाउंडेशन की ओर से एक वर्ष तक निःशुल्क कला शिक्षा दी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन के संस्थापक अनुराग मौर्य ने अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया।