{"_id":"607dc8fa8ebc3e592653902f","slug":"30-residential-vehicles-in-the-fire-due-to-short-circuit-azamgarh-news-vns5858457198","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी आग में 30 रिहायशी मड़ईयां खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से लगी आग में 30 रिहायशी मड़ईयां खाक
विज्ञापन
लाटघाट (आजमगढ़)। रौनापार थाना क्षेत्र के मुहल्ला गांव में सोमवार को हुई अगलगी की घटना में 30 रिहायशी मड़ईयां जल कर खाक हो गई। एक परिवार में लड़की की शादी के लिए एकत्र कर रखे गए दहेज के सामान के साथ ही कई परिवारों की पूरी गृहस्थी जल गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया। अथक प्रयास कर ग्रामीणों ने ही आग पर काबू पाया।
गांव के बीच से गुजरे हाईटेंशन तार गुजरा हुआ है। तारों के बीच हुई स्कार्पिंग से निकली चिंगारी से मड़ईयों में आग लगी। एक-एक कर कुल 30 रिहायशी मड़ईयों को आग ने अपना शिकार बना लिया। अगलगी की इस घटना में गांव निवासी इंद्रजीत की पुत्री की शादी के लिए एक कर रखा गया दहेज का सामान जल कर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार लगभग पचास हजार का गहना, कपड़ा, बर्तन आदि खरीद कर वह रखा हुआ था। वहीं 25 हजार नकद भी घर में पड़ा था। जो जल गया। इसके अलावा विशन देव की तीन, लाल छबीले की चार, रघुनाथ की चार, बाबूराम की पांच, रामजस की दो, प्रभुनाथ की तीन व शिवशंकर की रिहायशी मड़ईयां आग की भेंट चढ़ गई।
जब तक आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू होता तब तक आग ने काफी विक्राल रुप धारण कर लिया था। सभी परिवारों की पूरी गृहस्थी ही आग की भेंट चढ़ गई है। वहीं सूचना के बाद भी न तो फायर ब्रिगेड ही मौक पर पहुंची न ही चुनाव में व्यस्त अधिकारी ही आए, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। महराजगंज संवाददाता के अनुसार झोटीपुर गांव में हाईटेंशन तारों की स्पार्किंग से निकली चिंगारी से गेहूं के फसल अवशेष में आग लगी और आग धीरे-धीरे बढ़ कर गांव निवासी सोनू राजभर के रिहायशी मड़ई को भी अपने आगोश में ले लिया। इस घटना में सोनू की पूरी गृहस्थी जल कर खाक हो गई। घटना के समय ग्रामीण वोट डालने गए थे। फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जल कर खाक हुए चार परिवारों के आशियाने
अहरौला। स्थानीय थाना के असिलाई खुर्द गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में गांव निवासी जगदीश राजभर, दयाराम, जंगली व हरतल्लू के रिहायशी मड़ईयां जल कर खाक हो गई। अगलगी की इस घटना में चारो परिवारों के सदस्य खुले आसमान के नीचे आ गए है। तन पर के कपड़ों को छोड़ कर सबकुछ जल गया है। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन वह नहीं पहुंची। अथक प्रयास कर ग्रामीणों ने ही आग पर काबू पाया। दयाराम की एक गाय व एक भैंस भी अगलगी की घटना में झुलस गई है।