फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   30 cases were registered online in six months, theft cases were the highest

Azamgarh News: छह माह में ऑनलाइन दर्ज हुए 30 केस, चोरी के मामलों सबसे ज्यादा

Fri, 27 Jun 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
30 cases were registered online in six months, theft cases were the highest
आजमगढ़। जिले में डिजिटल पहल के तहत अब लोग ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराने में रुचि दिखा रहे हैं। बीते छह माह में जिले भर में 30 मुकदमे ऑनलाइन दर्ज किए गए हैं, जिनमें अधिकांश मामले चोरी से संबंधित पाए गए हैं। पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले के तीन थानों में सबसे अधिक तीन-तीन मुकदमे, वहीं छह थानों में दो-दो मुकदमे ऑनलाइन माध्यम से दर्ज हुए हैं। शेष थानों में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि ऑनलाइन एफआईआर प्रणाली से आम जनता को पुलिस स्टेशन जाने की जरूरत नहीं पड़ती और लोग घर बैठे ही अपराध की रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ी है, बल्कि मुकदमे दर्ज करने की प्रक्रिया भी तेज हुई है। साइबर क्राइम, मोबाइल चोरी, वाहन चोरी जैसे मामलों में लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का अधिक उपयोग कर रहे हैं। आने वाले समय में इस सुविधा के और अधिक प्रचार-प्रसार के लिए पुलिस विभाग विशेष अभियान चलाने की योजना बना रहा है। उन्होंने बताया कि जनवरी 2025 से अब तक कुल 30 मुकदमे ऑनलाइन दर्ज हुए हैं। जिले में करीब सात थाने ऐसे हैं जहां पर एक भी ऑनलाइन मुकदमे नहीं दर्ज हुए।
विज्ञापन


इन थानों में दर्ज हुए इतने मुकदमे :
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि गंभीरपुर, पवई व मेंहनगर में तीन-तीन मुकदमे दर्ज हुए हैं। वहीं, अहरौला, कप्तानगंज, कोतवाली, तहबरपुर, देवगांव व सिधारी थाने में दो-दो मुकदमे दर्ज हैं। इसी प्रकार अतरौलिया, कंधरापुर, जहानागंज, जीयनपुर, तरवां, दीदारगंज, निजामाबाद, महराजगंज व रानी की सराय में एक-एक मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि बरदह थाना, फूलपुर कोतवाली, मुबारकपुर, तहबरपुर, सरायमीर, बिलरियागंज व रौनापार थाने में एक भी ऑनलाइन मुकदमे दर्ज नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed