फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   289 female recruits became constables

2

Mon, 16 Dec 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
289 female recruits became constables
पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत समारोह में रिक्रूट को प्रमाण-पत्र देते एसपी त्रिवेणी सिंह। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। 289 महिला रिक्रूट पुलिस लाइन परिसर में छह माह तक कड़ी ट्रेनिंग पूरा करने के बाद महिला सिपाही बन गई। सोमवार को दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि एसपी त्रिवेणी सिंह ने सभी को ईमानदारी का पाठ पढ़ाया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

महिला आरक्षियों को शपथ दिलाते हुए एसपी ने कहा कि आपका कर्तव्य अपने आप को अनुशासन में रखते हुए समाज में अपराधों को रोकना, शांति व्यवस्था बनाये रखना और पीड़ितों की मदद करना होगा। आप सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरे मनोयोग, ईमानदारी, निष्ठा और लगन से करेंगे। कार्यक्रम शुरू होने से पहले एसपी ने पुलिस लाइन मैदान पर परेड की सलामी ली। परेड कमांडर में नाजिया खातून प्रथम, स्वाती राठौर द्वितीय और कामना सिंह तृतीय रही। सभी अंत: कक्षीय परीक्षा में बस्ती की सुप्रिया पांडेय प्रथम, बाह्य कक्षीय परीक्षा में श्रावस्ती की रिया द्विवेदी, सर्वांग सर्वोत्तम, अंत वाह्य कक्षीय परीक्षा में श्रावस्ती की रिया द्विवेदी, अंत: कक्षीय परीक्षा में विषयवार प्रशिक्षुओं की सूची में अंकिता सिंह प्रथम, पुलिस विज्ञान प्रथम में ममता मौर्य, तृतीय प्रश्नपत्र विज्ञान द्वितीय में प्रांशी सिंह, चर्तुथ प्रश्नपत्र में रागिनी, पंचम में निक्की, षष्टम प्रश्नपत्र में शिवानी सिंह, सप्तम प्रश्नपत्र में रिया द्विवेदी, अष्टम प्रश्नपत्र में रोहिणी, प्रधानाचार्य का मूल्यांकन में कंचन वर्मा रही। इसी तरह शारीरिक प्रशिक्षण में नाजिया खातून प्रथम, पदाति प्रशिक्षण में सीता दुबे, शस्त्र प्रशिक्षण में शिखा सिंह, भीड़ नियंत्रण में वेबी यादव, आतंकवाद और डकैती निरोधक प्रशिक्षण एवं वन मिनट डिल में आकांक्षा सिंह आदि का नाम शामिल है। इस अवसर पर एसपी ट्रैफिक मो. तारिक, एसपीसिटी पंकज पांडेय, एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह आदि पुलिस महकमे के लोग मौजूद रहे।

पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत समारोह में परेड की सलामी लेते एसपी त्रिवेणी सिंह।

पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत समारोह में परेड की सलामी लेते एसपी त्रिवेणी सिंह।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed